पोषण का पावरहाउस होती है गेहूं के आटे में बेसन मिली रोटी, जानिए सेवन करने के फायदों के बारे में

Wheat Besan Roti Benefits: 100 ग्राम बेसन में करीब 22 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि गेहूं में लगभग 13 ग्राम। दोनों को मिलाने से रोटी का प्रोटीन कंटेंट बढ़ जाता है, जिससे कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं।
wheat flour and gram flour
गेहूं और बेसन की रोटी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Weat Besan Nutrition: अच्छी सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। यहां पर खाने में हर कोई गेहूं की रोटी का सेवन करते है जो पोषण का खजाना होती है। अगर इसमें थोड़ा सा बेसन मिला दिया जाए तो सेहत को इसके कई सारे फायदे मिलते है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर बीमारियों के इलाज के लिए गेहूं-बेसन के आटे की रोटी फायदेमंद होती है।

100 ग्राम बेसन में करीब 22 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि गेहूं में लगभग 13 ग्राम। दोनों को मिलाने से रोटी का प्रोटीन कंटेंट बढ़ जाता है, जिससे कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं और एनर्जी में अचानक गिरावट नहीं आती।

जानिए गेंहू के साथ बेसन मिली रोटी खाने के फायदे

यहां पर रोजाना के साथ गेहूं के साथ बेसन मिली रोटी खाने के कई सारे फायदे मिलते है। इसका नियमित सेवन करना चाहिए...

1- गेहूं के साथ बेसन मिलाकर खाने से पाचन को फायदा मिलता है। बेसन में शामिल घुलनशील फाइबर से आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण मिलता है। फाइबर होने से पाचन क्रिया सुचारू होती है मल आसानी से त्याग सकते है।

2- बेसन में खासतौर पर कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और रेसिस्टेंट स्टार्च ग्लूकोज निकलता है। कहते है कि, गेहूं-बेसन की रोटी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम रखती है. डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वालों के लिए बेहतर विकल्प होता है।

3- अगर आप बेसन मिले पोषक तत्व का सेवन करते है तो मांसपेशियों के काम, एनर्जी मेटाबॉलिज्म और खून की सेहत को सपोर्ट करते हैं।

4- यहां पर बेसन में पॉलीफेनॉल्स फ्री-रेडिकल्स से कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और हानिकारक कंपाउंड्स को कुछ हद तक कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के फायदे होते है।

कैसे करें गेहूं और बेसन मिले आटे का सेवन

यहां पर गेहूं और बेसन मिले आटे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 1 कप गेहूं में आधा कप बेसन मिलाएं। स्वाद और पाचन के अनुसार धीरे-धीरे 40–60% तक बढ़ा सकते हैं। याद रखें इस आटे को स्टोर रखकर नहीं खाना चाहिए यह फायदा नहीं दिलाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com