गेहूं, ज्वार या बाजरा कौन सी रोटी है ज्यादा फायदेमंद?
देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं गेहूं की रोटी, तो कहीं बाजरे और मक्के की रोटी खाई जाती है। हर रोटी के अपने फायदे और गुण होते हैं। आज हम अलग-अलग रोटियों के फायदे बताएंगे।
गेहूं की रोटी
All Source: Freepik
गेहूं की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और मिनरल होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देती है।
कब खाएं
सुबह और दोपहर में गेहूं की रोटी का सेवन किया जा सकता है लेकिन रात को खाने से बचना चाहिए।
बाजरे की रोटी
बाजरे की रोटी में भरपूर आयरन होता है, जो खून की कमी नहीं होने देता।
सर्दियों में खाएं
गर्मियों में बाजरे की रोटी खाने से बचें। सर्दियों में इसे दोपहर को खाना सही रहेगा।
ज्वार की रोटी
ज्वार में ग्लूटेन नहीं होता है, जिसकी वजह से ये और पौष्टिक बन जाती है।
फायदेमंद
शुगर के मरीजों के लिए ज्वार की रोटी बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
रागी की रोटी
रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, ये पचने में भी आसान होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
रागी की रोटी हड्डियों को मजबूत करती है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

