ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं यह सब्जी, फैटी लिवर से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने के गुण हैं इसमें

Broccoli ke fayde: ब्रोकली का सेवन सर्दियों के मौसम करना बड़ा फायदेमंद होता है। जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है।
ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं यह सब्जी, फैटी लिवर से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने के गुण हैं इसमें
औषधीय गुणों का पावर हाउस है ब्रोकली (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Broccoli Health Benefits: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यह मौसम अपने साथ कई तरह की मौसमी सब्जियां लेकर भी आता है।

इन्हीं सब्जियों में ब्रोकली एक सब्जी है जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में भी मदद करती है। जानिए सर्दियों के मौसम में ब्रोकली के सेवन से होने वाले फायदे

औषधीय गुणों का पावर हाउस है ब्रोकली

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर ब्रोकली के सेवन से कफ और पित्त को शांत करने वाले तत्व मौजूद हैं, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को संतुलित करते हैं। यह शरीर में जमे हुए विषाक्त पदार्थों को कम करती है और लिवर की अग्नि को मजबूत बनाती है, जिससे शरीर की प्राकृतिक सफाई बेहतर होती है।

सर्दियों में ब्रोकली खाने के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसको खाने से विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, फास्फोरस और दूसरे विटामिन सी का भी फायदा मिलता हैं। इन सभी के शरीर को मिलने से आंखों का स्वास्थ्य अच्छा होता है। इनकी मदद से आंखे मस्कुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद से बची रहती हैं।

हड्डियां मजबूत होती है

ब्रोकली को खाने से हड्डियां मजबूत होती है। ब्रोकली में कैल्शियम और विटामिन की मात्रा अधिक होती है। ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है। ब्रोकली में मैग्नीशियम, जिंग और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व की मात्रा भी अधिक होती है। ब्रोकली को रोज खाने से आपको सर्दियों जोड़ो का दर्द नहीं होगा।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

ब्रोकली पाचन के लिए भी उपयोगी है, जिससे लिवर का बोझ कम होता है। इसका फाइबर आंतों को साफ रखता है और बैक्टीरियल बैलेंस को बेहतर बनाता है। लिवर और पाचन तंत्र एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए पाचन सुधरने से लिवर का स्वास्थ्य अपने आप बेहतर होने लगता है।

यह भी पढ़ें:- 

बॉडी डिटॉक्स होती है

आयुर्वेद के अनुसार, ब्रोकली गुणों से भरपूर है. इसमें कफ और पित्त को शांत करने वाले तत्व मौजूद हैं, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को संतुलित करते है। यह शरीर में जमे हुए विषाक्त पदार्थों को कम करती है। साथ ही ये सब्जी लिवर की अग्नि को मजबूत बनाती है, जिससे शरीर की प्राकृतिक सफाई बेहतर होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com