Banana in Morning: सुबह केला खाना कितना फायदेमंद है? जानिए खाली पेट खाना सही है या नहीं

Banana for Breakfast: कई डायटीशियन सुबह-सुबह केला खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या यह सबके लिए सही है? जानिए खाली पेट केला खाने के फायदे, सावधानियां और इसे नाश्ते में खाने का सही तरीका।
Banana in morning khana khali pet sahi hai RRS05
केलाफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Eating Banana On Empty Stomach: ज्यादातर भारतीय अपने सुबह की शुरुआत चाय-कॉफी से करते हैं, तो कुछ लोग दिन की शुरुआत किसी फल से करना पसंद करते हैं। इनमें केला सबसे आसान चॉइस है, लेकिन क्या सुबह खाली पेट केला खाना सही है या केले को नाश्ते के साथ खाना ज्यादा बेहतर है?

सुबह केला खाना बिल्कुल सेफ है, लेकिन इसे नाश्ते के विकल्प के रूप में खाना सही नहीं हैं। केले के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

सुबह केला खाने के फायदे

केला में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक सामान्य केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है।

केले में मौजूद पोटैशियम शरीर में फ्लूइड बैलेंस और मसल्स को सपोर्ट करता है। यही वजह है कि सुबह या वर्कआउट से पहले केला लेना कई लोगों के लिए एनर्जी का अच्छा सोर्स होता है।

केले के साथ क्या खाएं?

केले को नाश्ते में शामिल करने के लिए इसे इन तरीकों से शामिल कर सकते हैं-

  • केला और दही

  • केला, ओट्स और चिया सीड्स

  • केला और नट्स

  • ओटमील में कटा हुआ केला

  • केला और पीनट बटर

  • केला और दूध के साथ संतुलित नाश्ता

प्रोटीन और हेल्दी फैट के साथ केला खाने से नाश्ता ज्यादा संतुलित बनता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

Banana in morning khana khali pet sahi hai RRS05
Diabetes Diet: डायबिटीज में सेहतमंद समझकर न खाएं ये 8 सब्जियां, बढ़ सकता है ब्लड शुगर

डायबिटीज वालों को ध्यान देने की आवश्यकता

अगर आपको डायबिटीज है, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए उसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। शुगर के मरीजों को पके हुए केले खाने की सलाह दी जाती है। पके हुए केले में कार्बोहाइड्रेट और शुगर ब्लड ग्लूकोज को प्रभावित करते हैं। फाइबर इस प्रभाव को कुछ हद तक धीमा करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com