Sunlight Benefits: धूप लेने से कैसे सुधरता है आपका मूड? जानें गर्मियों में सुरक्षित रहने के 5 खास टिप्स
Morning Sunlight Benefits: धूप सिर्फ शरीर को गर्माहट ही नहीं देती बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और मूड को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। गर्मियों में धूप लेते समय कुछ सावधानियां बरतें।
- Written By: प्रीति शर्मा
धूप लेते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
Sunlight Benefits For Health: सर्दियां जा चुकी हैं और तपती गर्मी ने दस्तक दे दी है। अक्सर लोग गर्मियों में धूप से बचने की कोशिश करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में भी सूरज की रोशनी आपकी सेहत और मानसिक सुकून के लिए नेचुरल बूस्टर का काम करती है। लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं।
सूरज की रोशनी को अक्सर हम केवल गर्माहट का स्रोत मानते हैं लेकिन यह हमारी सेहत और खुशहाली का सबसे प्राकृतिक और मुफ्त साधन है। नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट के अनुसार धूप शरीर में विटामिन-डी के उत्पादन के लिए अनिवार्य है। यह विटामिन न केवल हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाता है बल्कि हड्डियों को मजबूती देकर जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।
मूड और मेंटल हेल्थ का कनेक्शन
वैज्ञानिकों का मानना है कि सुबह की ताजी धूप में समय बिताने से मस्तिष्क में सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है जो हमारे मूड को तुरंत बेहतर बनाता है और डिप्रेशन, एंग्जायटी व मानसिक थकान जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा रोजाना धूप लेने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और वजन प्रबंधन में भी सहायता मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Guru Purnima 2026: गुरु को क्या भेंट करें? ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
यह भी पढ़ें:- खराब पाचन कर सकता है आपको मानसिक रूप से बीमार! जानिए Gut-Brain कनेक्शन के पीछे का सच
धूप लेते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
गर्मियों में धूप लेने का टाइम
- गर्मियों में तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए समय का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।
- सुबह 9 बजे से पहले का समय सबसे सुरक्षित और प्रभावी है। इस दौरान यूवीबी (UVB) किरणें त्वचा को बिना जलाए विटामिन-डी बनाने में मदद करती हैं।
- केवल 10 से 20 मिनट की धूप पर्याप्त है। इससे अधिक समय त्वचा पर सनबर्न या एलर्जी का खतरा पैदा कर सकता है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
गर्मियों में धूप का आनंद लेते समय अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें।
- सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच की तेज धूप से बिल्कुल बचें क्योंकि इसमें अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन सबसे अधिक होता है।
- चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं जबकि हाथ और पैरों को खुला रखा जा सकता है ताकि विटामिन-डी का अवशोषण हो सके।
- सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें जो त्वचा को सांस लेने दें।
- धूप में रहने के बाद शरीर में पानी की कमी न होने दें खूब पानी पिएं।
- बाहर निकलते समय छाता, टोपी या सनग्लासेस का उपयोग करें।
सूरज की रोशनी प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल उपहार है। अगर सही सावधानी और समय के साथ इसका लाभ लिया जाए तो यह बिना किसी दवा के आपके शरीर और दिमाग को ऊर्जावान और शक्तिशाली बना सकती है।
