Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सवेरे खाएं भुने चने, पाचन की तकलीफों से मिलेगी मुक्ति, गुड़ के साथ खाने के लाभ भी जान लें

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 11, 2024 | 06:16 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: कुछ लोग टाइम पास करने या पेट भरने के लिए भुने हुए चने खाते हैं, लेकिन ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं। चने को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता हैं। वैसे तो, आप किसी भी मौसम में भुने चने खा सकते हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में भुने चने खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को बहुत फायदे मिलेंगे। तो बिना देर किए जानते हैं, कि भुने चने खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, भुने चने हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन के साथ भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम जैसे गुण भी होते हैं। सर्दियों में चने के साथ गुड़ खाकर आयरन की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

यह अनाज है हेल्थ के लिए ‘पावर हाउस’, जानिए इसके लाजवाब फ़ायदे

जानिए भुने या फिर भीगे चने कौन से सेहत के लिए होते है फायदेमंद, जानें आयुर्वेद में

सर्दियों के मौसम में पाचन की समस्या काफी देखने को मिलती है। ऐसे में आप भुने चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि, भुने चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर आप को कमजोरी महसूस होती है और आप काम करके जल्द ही थक जाते हैं तो आपको अपनी डाइट में भुने चने शामिल करने चाहिए। इसके सेवन से जल्द ही आपके शरीर से कमजोरी दूर होगी और आपको एनर्जी मिलेगी। भुने चने में ऐसे गुण पाए जाते है जो शरीर से कमजोरी को दूर करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।

ठंड के दिनों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में भुने चने को शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती हैं जो सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण से बचाने में मददगार है।

सर्दी के मौसम में अक्सर लोग फ्राइड चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। जिसके कारण न चाहते हुए भी उनका वजन बढ़ जाता है। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भुने चने का सेवन करना। क्योंकि भुने चने में कैलोरी की मात्रा न की बराबर होती है जो वजन को कम करने में मदद करती है।  

गर्भवती महिलाओं के लिए चने काफी फायदेमंद साबित होते है। गर्भ के समय स्त्रियों को उल्‍टी की समस्या होती है। उल्टियां ज्‍यादा हो तो उसका असर बच्‍चे पर भी पड़ता है क्‍योंकि शरीर पर जोर पड़ता है। ऐसी महिला को भुने चने का सत्‍तू पिलाना काफी फायदेमंद होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए भुने चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।  

हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको सर्दी के मौसम में भुने चने का सेवन जरूर करना चाहिए। भुने चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद करते हैं। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए आपको रोज भुने चने खाने चाहिए।

Health benefits of roasted gram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2024 | 06:16 AM

Topics:  

  • Roasted Gram

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.