जानिए भुने या फिर भीगे चने कौन से सेहत के लिए होते है फायदेमंद, जानें आयुर्वेद में
आज हम आयुर्वेद में सबसे खास चने के फायदों के बारे में बात कर रहे है। हेल्दी और फिट रहने के लिए काले चने का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। भीगे या फिर भुने कौन से चने खाना फायदेमंद होता है जानते है।
- Written By: दीपिका पाल
भीगे और भुने चने खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर थाली का सेवन करना फायदेमंद रहता है इसके लिए आयुर्वेद में हर खाने की अपनी खासियत बताई गई है। वैसे तो शरीर के लिए सभी प्रकार के फूड्स का सेवन करना जरुरी होता है। आज हम आयुर्वेद में सबसे खास चने के फायदों के बारे में बात कर रहे है। हेल्दी और फिट रहने के लिए काले चने का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप चने खाने के तरीकों के बारे में जानते है आखिर भीगे या फिर भुने किस प्रकार के चने का सेवन करना चाहिए।
सर्दी के मौसम में चने होते हैं सेहतमंद
सर्दी के मौसम में चने का सेवन करना सेहतमंद माना जाता है इस दौरान लोग अधिकतर भुने हुए चने का सेवन कर सकते है। भुने चने के सेवन से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि अंकुरित किए गए चने भी फायदेमंद होते है।
जानिए भीगे चने खाने के फायदे
यहां पर आप भीगे चने का सेवन कर सकते है दरअसल इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स काफी होता है साथ ही इसमें प्रोटीन की भी मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इनके सेवन से मसल्स मजबूत होते हैं इसके अलावा पाचन के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है। अंकुरित या फिर भीगे हुए चने खाने से शरीर को ज्यादा पोषक तत्व दिलाते है। इसके अलावा अंकुरित चने में विटामिन बी कॉम्पलैक्स पाया जाता है तो वहीं पर इसमें प्रोटीन की मात्रा भी सबसे ज्यादा होती है। भीगे हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं लेकिन इन्हें आसानी से पचाया नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
जानिए भुने चने के फायदे
अगर आप भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करते है तो अच्छा होता है। कई लोग भुने हुए चने खाना पसंद करते हैं। भुने चने खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें चाय के साथ या कभी भी भूख लगने पर आसानी से स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड के मरीज को भुने चने खाने चाहिए, सर्दी जुकाम में भी भुने चने ज्यादा फायदा करते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा पतले लोगों को भुने चने खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह वजन कम करने में मदद करते है।
