यह अनाज है हेल्थ के लिए ‘पावर हाउस’, जानिए इसके लाजवाब फ़ायदे
आपको बता दें, भुना चना डायबिटीज से लेकर हार्ट के रोगियों तक के लिए फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी आप हर मौसम में चना खा सकते हैं। सेल्स को हेल्दी रखने और उन्हें रिपेयर करने के लिए जरूरी प्रोटीन का भंडार है चना।
- Written By: सीमा कुमारी
भुने चने के ढेर सारे फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Roasted Chana Benefits: भुना चना शरीर के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें भरपूर फाइबर होता है। चना में एक दो नहीं बल्कि कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। आपको बता दें, भुना चना डायबिटीज से लेकर हार्ट के रोगियों तक के लिए फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी आप हर मौसम में चना खा सकते हैं। सेल्स को हेल्दी रखने और उन्हें रिपेयर करने के लिए जरूरी प्रोटीन का भंडार है चना। आइए जानते हैं चने के सेवन से शरीर को होने वाले ढेर सारे फायदे-
भुने चने के सेवन से होने वाले ढेर सारे फायदे-
पोषक तत्वों से भरपूर
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर नगर परिषद प्रशासन का कार्य भगवान भरोसे, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी गायब, नागरिकों के काम में रुकावट
महाडायलिसिस योजना बनी किडनी मरीजों के लिए वरदान, अमरावती के 8 सरकारी अस्पतालों में शुरू है सेवा
माहेश्वरी वरिष्ठ प्रकोष्ठ का चतुर्थ इनफ्लुएंजा वैक्सीनेशन शिविर संपन्न, अकोला में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
सड़क हादसे के बाद अब मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, अमरावती में शुरू हुई पीएम राहत योजना
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर दिन भुना चना खाने से न सिर्फ वजन तेजी से कम होता है, बल्कि दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है। भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, फोलेट, फास्फोरस, तांबे, फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई समस्याओं से राहत मिल जाती है।
कब्ज में मिलेगी राहत
चना खाने से पेट और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को तेज बनाने का काम करता है। रोजाना चना खाने से कब्ज, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।
आयरन की कमी दूर
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें चना जरूर खाना चाहिए। चना खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को चना जरूर खाना चाहिए। प्रेगनेंट महिलाएं चना खा सकती हैं। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमंद
भुने चना डायबिटीज के मरीज के लिए भी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। भुने चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
वजन कम करता
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने खाने में आज से ही भुना चना शामिल कर लें। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार खाने से बच जाते हैं। जिससे पाचन शक्ति मजबूत बनी रहती है।
