-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Health Benefits Of Roasted Gram
सवेरे खाएं भुने चने, पाचन की तकलीफों से मिलेगी मुक्ति, गुड़ के साथ खाने के लाभ भी जान लें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: कुछ लोग टाइम पास करने या पेट भरने के लिए भुने हुए चने खाते हैं, लेकिन ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं। चने को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता हैं। वैसे तो, आप किसी भी मौसम में भुने चने खा सकते हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में भुने चने खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को बहुत फायदे मिलेंगे। तो बिना देर किए जानते हैं, कि भुने चने खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, भुने चने हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन के साथ भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम जैसे गुण भी होते हैं। सर्दियों में चने के साथ गुड़ खाकर आयरन की कमी को भी दूर किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सर्दियों के मौसम में पाचन की समस्या काफी देखने को मिलती है। ऐसे में आप भुने चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि, भुने चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर आप को कमजोरी महसूस होती है और आप काम करके जल्द ही थक जाते हैं तो आपको अपनी डाइट में भुने चने शामिल करने चाहिए। इसके सेवन से जल्द ही आपके शरीर से कमजोरी दूर होगी और आपको एनर्जी मिलेगी। भुने चने में ऐसे गुण पाए जाते है जो शरीर से कमजोरी को दूर करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।
ठंड के दिनों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में भुने चने को शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती हैं जो सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण से बचाने में मददगार है।
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग फ्राइड चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। जिसके कारण न चाहते हुए भी उनका वजन बढ़ जाता है। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भुने चने का सेवन करना। क्योंकि भुने चने में कैलोरी की मात्रा न की बराबर होती है जो वजन को कम करने में मदद करती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए चने काफी फायदेमंद साबित होते है। गर्भ के समय स्त्रियों को उल्टी की समस्या होती है। उल्टियां ज्यादा हो तो उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है क्योंकि शरीर पर जोर पड़ता है। ऐसी महिला को भुने चने का सत्तू पिलाना काफी फायदेमंद होता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए भुने चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको सर्दी के मौसम में भुने चने का सेवन जरूर करना चाहिए। भुने चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद करते हैं। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए आपको रोज भुने चने खाने चाहिए।
Health benefits of roasted gram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी
Jul 22, 2026 | 06:17 PM‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज, मां की पुकार और बंटवारे के दर्द ने छुआ दिल
Jul 22, 2026 | 06:15 PMमोदी ने CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाया बैन, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप, थोड़ी देर में फिर हुआ बहाल
Jul 22, 2026 | 06:14 PMखेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान
Jul 22, 2026 | 06:09 PMमैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














