SPF For Hair: सिर्फ त्वचा नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं UV किरणें, जानिए कैसे करें बचाव
Haircare Tips: त्वचा की ही तरह बालों और स्कैल्प को भी धूप से बचाना जरूरी है। जिन लोगों को हेयर फॉल की समस्या है या फिर जिनके बाल पतले होते हैं, उनके स्कैल्प को SPF की जरूरत हो सकती है।
- Written By: रीता राय सागर
सन प्रोटेक्शन (फोटो.सोशल मीडिया)
Sun Protection For Hair: जब भी स्किन केयर की बात आती है, तो सनस्क्रीन को जरूर ऐड किया जाता है। ज्यादातर लोग अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए SPF वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन, बालों को धूप से बचाने के लिए क्या करना चाहिए, इसे लेकर ज्यादातर लोगों में कंफ्यूजन है। हम हमेशा स्किन की सुरक्षा पर ध्यान देते हैं, लेकिन बाल और स्कैल्प भी सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आते हैं और उन्हें भी इससे नुकसान पहुंचता है। इसलिए, स्किन की तरह बालों को भी धूप से सुरक्षित रखने की जरूरत होती है। आज हम बालों के एसपीएफ से संबंधित सभी जरूरी बातें जानेंगे।
बालों को प्रोटेक्ट करने में SPF का रोल
सूरज की हानिकारक किरणें न केवल हमारी त्वचा को बल्कि हमारी बालों को भी बुरी तरह से हानि पहुंचाता है। जिन लोगों के बाल पतले हैं, हेयर फॉल की समस्या है उनके स्कैल्प पर सीधी धूप पड़ती है और ऐसी स्थिति में स्कैल्प पर सनबर्न हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
मार्केट में कई तरह के हेयर मिस्ट, हेयर स्प्रे, लीव-इन कंडीशनर और हेयर सीरम मौजूद हैं। इनमें यूवी फिल्टर या SPF जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनका काम बालों को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करना है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि बालों के लिए SPF का महत्व स्किन की सनस्क्रीन जितना नहीं होता है। बालों पर लगाए जाने वाले यूवी-प्रोटेक्टिव प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों की गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें सूखने या टूटने से बचाने में मदद करता है।
बालों को यूवी किरणों से बचाने के लिए क्या करें
बालों को यूवी किरणों से बचाने के लिए सिर्फ SPF बेस्ड प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। कई बार कुछ घरेलू और आसान से उपाय भी कारगर होते हैं। जैसे- धूप में बाहर निकलते समय टोपी, कैप या स्कार्फ पहनना सबसे आसान और प्रभावी तरीका होता है। यह न सिर्फ स्कैल्प को सीधी धूप से बचाता है, बल्कि बालों को भी यूवी किरणों के संपर्क से काफी हद तक सुरक्षित रखता है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित भोजन करना और बालों को नियमित रूप से मॉइश्चराइज रखना भी बहुत जरूरी है।
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
धूप बालों को किस प्रकार नुकसान पहुंचाता है
बालों में ज्यादा देर धूप लगने से नेचुरल प्रोटीन, नमी और बालों के रंग पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण बाल ड्राई, बेजान और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों के लिए सुबह की हल्की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है, जो बालों को नुकसान पहुंचाए बिना शरीर को विटामिन डी देने में मदद करती है।
धूप से डैमेज हुए बालों की पहचान
- रूखे, घुंघराले और खुरदुरे बाल।
- प्राकृतिक चमक का खत्म हो जाना।
- रंग का स्पष्ट रूप से फीका पड़ना (खासकर कलर किए हुए बालों में)।
- बालों के सिरे फटना और बार-बार टूटना।
- सिर की त्वचा में संवेदनशीलता या पपड़ी जमना।
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Raw Milk Uses For Skin: चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
कैसे करें चुनाव
अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, खासकर स्विमिंग के बाद, तो एसपीएफ प्रोडक्ट को दोबारा लगाना जरूरी है। सनब्लॉक को बालों और त्वचा दोनों पर पूरे दिन लगाना चाहिए। लोगों में यह गलत धारणा है कि सनब्लॉक लगाने से बाल भारी हो जाते हैं। लेकिन आपको अपने बालों की बनावट के अनुसार प्रोडक्ट चुनना चाहिए और सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए।
