-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Curry Leaves Is A Panacea For Hair Know How
‘करी पत्ता’ बालों के लिए है रामबाण इलाज, जानिए कैसे?
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
इन दिनों बालों का झड़ना, रूसी, असमय सफेद होना बेहद आम समस्याएं है। आमतौर पर, लोग महंगे शैंपू और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इसका इलाज ढूंढते रहते है। लेकिन, हमारे रसोई में ही कई ऐसी कमाल की चीजें मौजूद हैं जो बालों की इन समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। ‘करी पत्ता’ (curry leaf) भी उन्हीं में से एक है। करी पत्ते के इस्तेमाल से बालों की कई प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों की जुड़ी और किन समस्याओं में कारगर है ‘करी पत्ता’।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते असमय बालों के सफेद होने की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। जिसे करी पत्तों के इस्तेमाल से काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसके लिए सरसों और बादाम तेल की 1/4 मात्रा लें और इसमें 1/4 कप फ्रेश करी पत्ता मिलाएं। आप चाहें तो सूखे करी पत्ते को भी पाउडर की तरह इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
10 दिन में हरा-भरा हो जाएगा करी पत्ता, बस डालें ये फ्री की जादुई सफेद चीज़
करी पत्ते के फ़ायदे यहां पढ़िए, जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देख सकते हैं
सुबह खाली पेट पिएं इस पत्ते का पानी मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जान लें
बालों में रूसी की प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए करी पत्तों को दही के साथ पीस लें और इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। इसे कम से कम आधे से एक घंटे तक सिर पर लगा रहने दें। इसके बाद सिर धो लें। बालों को डैंड्रफ फ्री बनाने के लिए ये एक बेहतरीन उपाय हैं। ध्यान रहे की ठंडे मौसम में ऐसा करने से सर्दी-जुकाम हो सकता है, इसलिए इस उपाय को ज्यादा ठंड में न आजमाएं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप बालों में मेहंदी लगाती हैं, तो इस मेहंदी में करी पत्ते भी मिला दें। करी पत्ता मिलाने से मेहंदी की रंगत लंबे समय तक बनी रहेगी। साथ ही बालों में कुदरती चमक भी आयेगी।
लंबे और घने बालों के लिए करी पत्ता मेथी और आंवला को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ देर बाद बालों को धो लें, इससे बालों की लंबाई बढ़ेगी और वे घने बनेंगे।
अगर आप झड़ते हुए बालों की समस्या से परेशान हैं और कई तरह के कॉस्मेटिक आजमाकर देख चुके हैं, तो ये बेहद आसान नुस्खा अपनाकर देखें। इसके लिए कुछ करी पत्ते लेकर उन्हें नारियल के तेल में तब तक पकाएं, जब तक वे काले न हो जाए। इसके बाद तेल को छान लें और किसी डिब्बे में भर दें। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है।
Curry leaves is a panacea for hair know how
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMUP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMPriyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Aug 05, 2026 | 02:03 PMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
Aug 05, 2026 | 01:57 PMमहाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














