- Hindi News »
- Lifestyle »
- Gudi Padwa 2024 Will Be Celebrated On Tuesday April 9
9 अप्रैल को है गुड़ी पड़वा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व
गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घरों की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं। इस दौरान घर को रंगोली और फूल-माला से सजाया जाता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर आम या फिर अशोक के पत्तों का तोरण बांधा जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

गुड़ी पड़वा 2024 (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सुख समृद्धि और सफलता का प्रतीक ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa 2024) इस बार 9 अप्रैल, मंगलवार मनाया जाएगा। यह पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह मराठी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और हिंदुओं के लिए अत्यधिक सांस्कृतिक महत्व रखता है। मराठी समुदाय के लोग अपने घरों के बाहर समृद्धि का प्रतीक गुड़ी स्थापित करके और पूजा करके गुड़ी पड़वा मनाते हैं ऐसे में आइए जानें वर्ष 2024 में गुड़ी पड़वा कब है और इस त्योहार को कैसे मनाया जाता है।
शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
कैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
होली के लिए कौन से रंग हैं सेफ? ऐसे बनाएं घर पर ऑर्गेनिक रंग
होली के लिए 5 स्पेशल स्नैक्स, जो आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं
पलाश के फूलों से बनाएं ऑर्गेनिक गुलाल, इसका रंग भी पक्का और स्किन के लिए फायदेमंद भी
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में गुड़ी पड़वा का त्योहार 9 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।
गुड़ी पड़वा का महत्व
मराठी समाज में ‘गुड़ी पड़वा’ का बड़ा महत्व है। जानकारों के अनुसार, ‘गुड़ी’ शब्द एक झंडे या बैनर को दर्शाता है, जबकि ‘पड़वा’ महीने के पहले दिन को दर्शाता है। यह रबी फसलों की कटाई का प्रतीक है और माना जाता है कि यह वही दिन है जब भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड के निर्माण की शुरुआत की थी। महाराष्ट्र में, गुड़ी पड़वा मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जीत की याद में भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा सत्य और धार्मिकता के युग, सतयुग की शुरुआत का प्रतीक है।
गुड़ी पड़वा 2024 (सोशल मीडिया)
ऐसा माना जाता है कि घर पर गुड़ी फहराने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है। इसके साथ ही यह दिन वसंत ऋतु की शुरुआत भी है। इस त्योहार को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है जैसे संवत्सर पड़वो, उगादि, युगादि, चेटी चंद या नवरेह. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में इसे साजिबू नोंगमा पनबा चेइराओबा के नाम से जाना जाता है।
कैसे मनाते हैं गुड़ी पड़वा
गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घरों की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं। इस दौरान घर को रंगोली और फूल-माला से सजाया जाता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर आम या फिर अशोक के पत्तों का तोरण बांधा जाता है। गुड़ी पड़वा में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं।
घर के आगे एक झंडा यानी गुड़ी लगाया जाता है। इसके बाद एक बर्तन पर स्वस्तिक बनाया जाता है और इस पर रेशम का कपड़ा लपेटा जाता है। साथ ही इस तिथि पर सुबह शरीर पर तेल लगाकर स्नान करने की भी परंपरा है। स्वास्थ्य कामना के लिए इस दिन पर नीम की कोपल को गुड़ के साथ खाने का भी विधान है।
Gudi padwa 2024 will be celebrated on tuesday april 9
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंगलवार से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नकारात्मकता दूर करने के लिए क्या करें उपाय, यहां पढ़िए
Feb 19, 2026 | 10:52 PMजादरान का तूफान-नबी की फिरकी, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, T20 WC में जीत के साथ किया खूबसूरत अंत
Feb 19, 2026 | 10:47 PMIPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
Feb 19, 2026 | 10:26 PMकैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
Feb 19, 2026 | 10:20 PMअकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
Feb 19, 2026 | 10:16 PMसागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PMबिहार में ओवैसी ने उड़ाई तेजस्वी की नींद! अख्तरुल ईमान ने किया ऐसा ऐलान…जिससे बीजेपी का काम हो जाएगा आसान
Feb 19, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM
India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM













