अंगूर के पत्ते हैं हेल्थ के लिए बड़े फायदेमंद, कई बीमारियों पर कस सकता है नकेल, ज़रूर जानें
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी-
अंगूर हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। यह छोटा सा फल सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। खट्टे-मीठे अंगूरों को हम खा लेते हैं और इसकी डंठल और पत्तियों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अंगूर के पत्ते (Grapes Leaves ) भी बड़े काम के होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सेहत को जितना फायदा अंगूर पहुंचाते हैं, उससे कहीं ज्यादा गुण इसकी पत्तियों में होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंगूर की पत्तियों को हरी पत्तेदार सब्जियों में गिना जाता है। इनमें कैलोरी बेहद कम होती है और यह पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर भी होती हैं। तो आइए जानें अंगूर की पत्तियां कैसे सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार,अंगूर की पत्तियां शरीर में विटामिन्स की मात्रा को बढ़ावा देती हैं। इसमें विटामिन-A की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन-A आपकी कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है, उनके विकास को गैर-कार्यात्मक अपरिपक्व कोशिकाओं से विशेष कोशिकाओं में निर्देशित करता है, जो कार्यात्मक ऊतक का एक हिस्सा बन जाते हैं। आपकी हड्डियां, त्वचा, पाचन तंत्र और दृश्य प्रणाली सभी कार्य करने के लिए विटामिन-ए पर निर्भर करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
अंगूर की पत्तियों में अंगूर या इसके जूस से कहीं ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। अंगूर की पत्तियां आपको दो खनिज पदार्थ भी देती हैं, जैसे कैल्शियम और आयरन। आपके शरीर को कैल्शियम की जरूरत पड़ती है, ताकि हड्डियां और दांत मजबूत बनें।
अंगूर की पत्तियों में फाइबर की मात्रा काफी होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे आपका पेट देर तक भरा रहता है। इनको पचाने में समय लगता है, इसलिए खून में चीनी भी धीरे-धीरे रिलीज होती है और ब्लड शुगर बढ़ाने का काम नहीं करती।
एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन- K ब्लड क्लॉटिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन्स का स्तर अच्छा है, तो इससे घाव लगने पर ब्लड क्लॉट बन जाता है, ताकि इस क्लॉट की मदद से खून बहना बंद हो जाए और खून की कमी न हो जाए।
