Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोलगप्पे मजेदार तो है, लेकिन खाने से पहले जान लीजिए इसके भारी नुकसान

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 21, 2022 | 08:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

गोलगप्पे खाना भला किसे पसंद नहीं होता। कई लोगों के मुंह में गोलगप्पे की बात सुनकर ही पानी आ जाता है। अगर स्ट्रीट फूड की बात करें, तो सबसे ज्यादा खाने वाली चीजें चाट और गोलगप्पे ही हैं। यह हर जगह आसानी से मिल जाता है और बहुत पसंद भी किया जाता है। वाकई गोलगप्पे के खट्टे-मीठे पानी की खुशबू से हर कोई उसकी तरफ खिंचा चला जाता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जहां एक तरफ गोलगप्पे खाने के कई फायदे हैं, तो वहीं उसके नुकसान की भी कई मामलों में आशंका है। आइए जानें गोलगप्पे के नुकसान के बारे में –

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: राज्य के 16 जिलों में 48 घंटे का ‘येलो अलर्ट’, IMD का बड़ा अपडेट, आंधी का मंडरा रहा खतरा

मछली पर महासंग्राम: क्या ‘माछ-भात’ तय करेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री, सियासी कांटे में कौन फंसेगा?

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नया जिला बनने की अटकलें तेज, खामगांव को मिल सकता है दर्जा

संभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गोलगप्पे खाने के फायदे के साथ में कुछ नुकसान भी हैं। ज्यादा और पानी या किसी अन्य सामग्री के खराब होने की वजह से गोल गप्पे खाने से डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, पीलिया, अल्सर, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट में हल्का या तेज दर्द और आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि गोलगप्पे खाने से ब्लडप्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। दरअसल, गोलगप्पे के पानी में नमक का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके अलावा गोलगप्पों को तलने के लिए कई बार इस्तेमाल किए हुए तेल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे सेहत खराब होती है।

गोलगप्पे का तीखा और मसालेदार पानी आसानी से पेट खराब कर देता है। बेहतर होगा कि पानी पूरी खाते समय आप कम मात्रा में ही पानी पीएं। कच्‍चा या अधपका खाने से बचें, इनकी वजह से वायरस और बैक्‍टीरिया फैल सकता है।

जानकारों के मुताबिक, कई गोलगप्पे वाले हाइजीन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं, इसलिए गोलगप्पे उससे ही खाएं, जहां साफ सफाई हो। सभी चीजें ढककर रखी गई हो और गोलगप्पे वाला भी ग्लव्स आदि पहकर ही खिलाए। बारिश के मौसम में हाइजीन का खास ख्याल रखना पड़ता है वरना पेट से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश में गोलगप्पे खाना अवॉइड करें।

Golgappas are fun but before eating know its huge disadvantages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2022 | 08:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.