अदरक दिला सकता है कब्ज से छुटकारा, जानिए पेट साफ करने के ये खास घरेलू नुस्खे
- Written By: साक्षी सिंह
सीमा कुमारी
मुंबई: बिजी लाइफस्टाइल और फास्ट फूड ट्रेंड के कारण हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगते हैं। जिसका असर सेहत पर नजर आने लगता है। यह वजन बढ़ने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण होता है। जिसमें ‘कब्ज’ (constipation) की समस्या भी शामिल है।
कब्ज (Constipation) एक ऐसी समस्या है जिसके कारण मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं होता और शौच के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं। पेट साफ ना होने के कारण पूरे दिन आलस्य बना रहता है। किसी काम में मन भी नहीं लगता। इतना ही नहीं, व्यक्ति को बहुत सोच-समझकर खाना-पीना भी पड़ता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, क्या आप भी कब्ज से परेशान हैं, ऐसे में अदरक का सेवन आपको कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है। आइए जानें कैसे अदरक के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
जानकारों के अनुसार, अदरक का चूर्ण भी पाचन तंत्र को मजबूत करने में बहुत फायदेमंद है। बस रात को सोने से पहले एक चम्मच अदरक के चूर्ण का सेवन एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करें। इससे सुबह पेट खुलकर साफ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
अदरक एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुणों से भरपूर होता है। अदरक का सेवन करने से उल्टी, मतली, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप खाना खाने के आधे घंटे पहले अदरक का एक टुकड़ा मुंह में रखकर चबाते रहें। इससे आपको गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
एक्सपर्ट्स की मानें तो, अदरक की चाय का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसको पीने से पाचन शक्ति बेहतर हो जाती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। अदरक की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लें। इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा घिसकर डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसे कप में छान लें और शहद मिलाकर सेवन करें। इस पीने के बाद गैस और पेट दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
पर्याप्त रूप से पानी न पीना और डाइट में फाइबर की कमी कब्ज का मुख्य कारण होती है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधि की कमी और पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर भी कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज की समस्या में अदरक और नींबू की चाय से भी दूर हो सकती है। इसे बनाने के एक गिलास में 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर इसमें एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस चाय का सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।
