रविवार से शनिवार तक, हर नए दिन घर से बाहर निकलने से पहले करें ‘ऐसा’, पूरा दिन रहेगा मंगलमय और काम होंगे पूरे
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आमतौर पर कोई शुभ काम करने से पहले, स्कूल में एग्जाम देने से पहले या जब आप कहीं बाहर जा रहे हों तो आपको सबसे पहले दही-चीनी खिलाई जाती है। यहां तक की शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य करने से पहले भी दूल्हे को दही-चीनी खिलाई जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके द्वारा किया गया कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।
कई बार भरसक प्रयास के बाद भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो लगातार मनुष्य के जीवन में अड़चन पैदा करती है। जिसके कारण मिलने वाली सफलता का अनुपात घट जाता है। यदि आप भी लगातार कई कार्यों में असफल हो रहे हैं और चाहते हैं कि आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो इसके लिए सप्ताह के 7 दिन घर से निकलने के पहले अलग-अलग चीजें खाकर निकलें। आइए जानें इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, यदि आप रविवार के दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले पान खा कर निकलें। ऐसा करने से आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
यदि आप किसी विशेष काम से सोमवार के दिन जा रहे हैं, तो घर से निकलने के पहले एक बार खुद को आईने में जरूर देखें। इस उपाय से आप जिस काम के लिए निकल रहे हैं उस काम में आसानी से सफलता प्राप्त होगी।
यदि आप कोई विशेष काम से मंगलवार के दिन निकल रहे हैं, तो ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार छोटा सा गुड़ का टुकड़ा अपने मुंह में डाल लें। इससे आपके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे।
यदि लंबे समय से आपके काम रुके हैं और उसे आप बुधवार के दिन पूरा करने जा रहे हैं, तो घर में रखा हरा धनिया का थोड़ा सा सेवन करें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
यदि आप किसी विशेष काम से गुरुवार के दिन घर से निकल रहे हैं तो ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार थोड़े से जीरे का सेवन कर लें। उस काम में सफलता प्राप्त होगी।
यदि आप शुक्रवार के दिन घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर निकल रहे हैं तो दही और चीनी का सेवन करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
यदि आप शनिवार के दिन किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं तो एक अदरक के टुकड़े का सेवन जरूर करें। इस उपाय से आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।
