- Hindi News »
- Lifestyle »
- For The First Time Sweethearts Doing Vat Savitri Vrat Should Know These Things Worship With These Rules
पहली बार ‘वट सावित्री व्रत’ कर रहीं सुहागनें ये बातें जान लें, इन नियमों से करें पूजा-पाठ
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
सनातन हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘वट सावित्री’ (Vat Savitri Vrat) का पावन व्रत इस वर्ष 30 मई, सोमवार को है। इसी दिन ‘सोमवती अमावस्या’ भी है। हर साल ‘वट सावित्री व्रत’ (Vat Savitri Vrat) ‘ज्येष्ठ अमावस्या’ के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं।
बरगद के पेड़ को चिरंजीवी कहा जाता है। क्योंकि, इस पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि, इस पर हर वक्त माता लक्ष्मी का निवास रहता है। इसलिए बरगद के वृक्ष की पूजा करने पर कष्टमुक्त, रोगमुक्त, भयमुक्त होने के साथ-साथ पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त किया जा सकता है। जिससे घर में सुख शांति बनी रहती है। गृह-क्लेश की संभावना कम हो जाती है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके टोकरी में सामान लेकर नजदीक में किसी बरगद वृक्ष के पास जाकर विधिवत उसकी पूजा अर्चना करती हैं और उस पर जल चढ़ाती हैं। आइए जानें पहली बार व्रत रख रही महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत के नियमों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Maas Purnima: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
Nirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
Padmini Ekadashi Vrat : पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
Padmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
पूजा सामग्री
सुहागिन महिलाएं टोकरी में सुहाग का सारा सामान, कच्चा सूत, रोली, चंदन, अक्षत, घर से बना मीठा पकवान, फल, फूल, मिट्टी का दिया, भीगा चना, मिठाई, खरबूजा, जल से भरा कलश लेकर नजदीक में बरगद के पेड़ के पास जाकर उसकी परिक्रमा करती हैं और पूजा करती हैं।
पूजा-विधि
सुहागिन महिलाएं सुबह सुबह स्नान करके, सोलह श्रृंगार करके, अपना सारा सामान टोकरी में लेकर, बरगद वृक्ष के पास जाकर बरगद के पेड़ में रोली और चंदन का तिलक लगाएं। कच्चा सूत बांधकर पांच से सात बार बरगद के पेड़ की परिक्रमा करें। बरगद के पेड़ पर फल, फूल, मिष्ठान, घर से बना हुआ पकवान चढ़ाकर अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करें। जल से भरे कलश से बरगद के पेड़ को सिंचित करें। सत्यवान और सावित्री की कथा सुनने अथवा सुनाएं। पूर्ण निष्ठा और भक्ति भाव से बरगद के वृक्ष की परिक्रमा करते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना करें।
For the first time sweethearts doing vat savitri vrat should know these things worship with these rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














