-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- For The First Time Sweethearts Doing Vat Savitri Vrat Should Know These Things Worship With These Rules 2
जानिए सुहागनें क्यों करती हैं वट वृक्ष की पूजा, क्या है पौराणिक कथा?
- Written By: नवभारत डेस्क

PIC: Twitter
-सीमा कुमारी
हिंदू धर्म में ‘वट सावित्री’व्रत का बड़ा महत्व है। ‘वट सावित्री व्रत’ स्त्रियां सौभाग्य प्राप्ति और पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। वट सावित्री व्रत में वट, यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, वट के वृक्ष ने सावित्री के पति सत्यवान के मृत शरीर को अपनी जटाओं के घेरे में सुरक्षित रखा था, ताकि जंगली जानवर शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा सके। ज्योतिषियों के अनुसार, वट के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का निवास होता है इसलिए भी महिलाएं इस वृक्ष की पूजा करती हैं।
कथा के अनुसार, मद्र देश के राजा अश्वपति की कोई संतान न थी। उन्होंने सावित्री देवी का कठिन यज्ञ किया और जिससे उनके घर देवी की कृपा से एक तेजस्वनी कन्या का जन्म हुआ। राजा ने कन्या का नाम सावित्री ही रखा। कन्या बड़ी होकर बड़ी रूपवती हुई। बड़ी होने पर राजकुमारी सावित्री को साल्व देश के राजा के पुत्र सत्यवान से प्रेम हो गया। अब सावित्री सत्यवान को पति के रूप में पाना चाहती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Ekadashi Puja : कब है देवशयनी एकादशी? जानिए श्रीहरि के पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Bhadli Navami: भड़ली नवमी 2026 साल का सबसे शुभ दिन क्यों है? बिना मुहूर्त सारे मांगलिक कार्य होंगे सफल
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा जानिए
नारद मुनि ने सावित्री से मिलकर सत्यवान से विवाह न करने की सलाह दी थी क्योंकि सत्यवान अल्पायु थे, लेकिन फिर भी सावित्री ने सत्यवान से ही विवाह रचाया। पति की मृत्यु की तिथि में जब कुछ दिन शेष रह गए तब सावित्री ने घोर तपस्या की थी, जिसका फल उन्हें बाद में मिला था। सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे और लंबे समय तक वैवाहिक जीवन का आनंद प्राप्त किया। इस कारण से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि जो स्त्री सावित्री के समान यह व्रत करती है उसके पति पर भी आनेवाले सभी संकट इस पूजन से दूर होते हैं।
For the first time sweethearts doing vat savitri vrat should know these things worship with these rules 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट में बड़ा खेल! सऊदी अरब को परमाणु शक्ति बनाने की तैयारी में ट्रंप, ईरान-इजरायल की बढ़ी टेंशन
Jul 22, 2026 | 07:18 PMताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 07:12 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
Jul 22, 2026 | 07:08 PMमध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
Jul 22, 2026 | 06:56 PMIND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
Jul 22, 2026 | 06:43 PMमहाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
Jul 22, 2026 | 06:43 PM‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














