Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sawan 2026: व्रत में रोज एक जैसा खाना नहीं, साबूदाना से बनाएं आसान, स्वादिष्ट और पेट भरने वाली रेसिपीज

Sabudana Recipes: सावन के व्रत में रोजाना एक जैसी खिचड़ी या खीर खाना बोरिंग हो जाता है, तो साबूदाना से बनने वाली ये 8 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी, जो उपवास में भी व्रत का स्वाद दोगुना कर देगी।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:42 AM

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sabudana Recipes For Sawan 2026: किसी भी व्रत में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला फलाहारी भोजन साबुदाना से बनाया जाता है। इससे मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं। साबुदाना में मौजूद स्टार्च लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है औऱ ऊर्जा से भरपूर होता है।

साबूदाने की खिचड़ी सबसे लोकप्रिय व्रत रेसिपी मानी जाती है, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी डिशेज हैं जो आप साबुदाना से बना सकते हैं, इससे व्रत के मेन्यू में स्वाद और वैरायटी दोनों जोड़ सकते हैं।

इस सावन रोज एक जैसा व्रत का खाना खाने से बचना चाहते हैं, तो साबूदाना की ये 8 स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राई करें।

सम्बंधित ख़बरें

Manimahesh Kailash Mystery: आखिर क्यों मणिमहेश में मणि के रूप में दर्शन देते हैं भगवान शिव? जानें पौराणिक कथा

Sawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए

मॉनसून स्पेशल: शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चटपटा मिर्ची वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी

Sawan Month: सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना थालीपीठ

महाराष्ट्र की मशहूर डिश साबूदाना थालीपीठ व्रत के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे भीगे हुए साबूदाने, उबले आलू, मूंगफली के पाउडर और राजगिरा के आटे से तैयार किया जाता है। घी में सुनहरा और कुरकुरा सेंकने के बाद इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह पौष्टिक होने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना डोसा

अगर आप व्रत में कुछ हल्का और अलग खाना चाहते हैं, तो साबूदाना डोसा बना सकते हैं। इसे भीगे हुए साबूदाने, सांवा (बार्नयार्ड मिलेट) और दही से तैयार बैटर से बनाया जाता है। नारियल की व्रत वाली चटनी के साथ इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है।

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना इडली

तली-भुनी चीजों से बचना चाहते हैं, तो साबूदाना इडली एक हेल्दी विकल्प है। भीगे हुए साबूदाने, सांवा और दही से तैयार बैटर की सॉफ्ट और फूली हुई इडली आसानी से पच जाती है। इसे व्रत वाली चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

क्लासिक साबूदाना खिचड़ी

सावन के व्रत की बात हो और साबूदाना खिचड़ी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। भीगे हुए साबूदाने, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च और हल्के मसालों से तैयार यह पारंपरिक डिश धनिया और नींबू के रस के साथ और भी स्वादिष्ट लगती है।

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना वड़ा

साबूदाना वड़ा व्रत के दौरान सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है। इसे भीगे हुए साबूदाने, उबले आलू, मूंगफली के पाउडर और जीरे से बनाया जाता है। आप इसे डीप फ्राई या एयर फ्राई दोनों तरह से बना सकते हैं। दही या हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना खीर

अगर व्रत में कुछ मीठा खाने का मन हो, तो साबूदाना खीर एक बेहतरीन विकल्प है। साबूदाने को दूध में इलायची के साथ पकाकर इसमें चीनी या गुड़ मिलाया जाता है। ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना भेल

झटपट बनने वाली व्रत स्पेशल स्नैक की तलाश है, तो साबूदाना भेल ट्राई करें। इसमें तले या फूले हुए साबूदाने, उबले आलू, भुनी मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका कुरकुरा स्वाद हर किसी को पसंद आता है।

ये भी पढ़ें- मॉनसून स्पेशल: शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चटपटा मिर्ची वड़ा, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी

साबुदाना रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)

साबूदाना पराठा

साबूदाना पराठा भी व्रत में पेटभर भोजन का शानदार विकल्प है। इसे भीगे हुए साबूदाने, उबले शकरकंद, व्रत वाले आटे और हल्के मसालों से तैयार किया जाता है। तवे पर सेंककर इसे दही या व्रत वाली चटनी के साथ परोसें।

Sawan 2026 sabudana recipes for vrat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:42 AM

Topics:  

  • festival season
  • Festival Special
  • Food Recipes
  • Sawan Somwar
  • Vrat Tyohar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.