Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sawan Month: सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Sawan Month Hindu Traditions: सावन के पवित्र महीने में खानपान से जुड़े कई धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है। जानिए आखिर सावन में दही और कढ़ी खाने से क्यों बचने की सलाह दी जाती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:38 PM

सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों है वर्जित?( सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Sawan Me Kya Nahi Khana Chahiye: सावन मास की शुरुआत हो चुकी है। देव अधिदेव भगवान शिव का प्रिय महीना सावन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में भक्त व्रत, उपवास और पूजा-पाठ करते हैं। सावन मास में कुछ चीजों के सेवन को लेकर सख्त मनाही है। धर्मशास्त्र और आयुर्वेद में सावन मास के दौरान दूध और दही से संबंधित जो भी चीज हैं, जैसे कढ़ी, रायता आदि चीजों का सेवन करना वर्जित बताया गया है।

सावन महीने में इन चीजों का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। आइए जानते हैं सावन मास में क्यों नहीं खानी चाहिए दही और कढ़ी

सावन मास में कढ़ी और दही ना खाने की क्या है धार्मिक मान्यता

आर्युवेद के अनुसार, सावन मास में दही और कढ़ी से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कच्चे दूध का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Mangla Gauri Vrat 2026: 4 अगस्त को पहला मंगला गौरी व्रत, सुहागिनों के लिए बेहद खास दिन जानें शुभ योग

सावन में सिर्फ 5 मिनट करें ‘ॐ जय शिव ओंकारा’ आरती, महादेव की कृपा से सुख-समृद्धि और शांति का मिलेगा आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट

रिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश

धार्मिक मान्यताओं में बताया गया है कि सावन मास में भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित किया जाता है इसलिए इस मास में कच्चा दूध व इससे संबंधित चीजों का सेवन करना वर्जित है। कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए सावन मास में कढ़ी या दूध, दही से संबंधित चीजों का खाना वर्जित बताया गया है।

ये भी पढ़ें– Mangla Gauri Vrat 2026: 4 अगस्त को पहला मंगला गौरी व्रत, सुहागिनों के लिए बेहद खास दिन जानें शुभ योग

कढ़ी और दही ना खाने का वैज्ञानिक कारण

सावन मास में कढ़ी, दूध, दही से संबंधित चीजों के खाने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर पड़ता है। सावन मास में बारिश भी अधिक होती है, जिसकी वजह से अनचाही जगहों पर घास उगने लगती है और कई तरह के कीड़े मकोड़े उन पर रहते हैं।

ऐसे में गाय भैंस घास चरने लगती हैं, जिसका प्रभाव उनके दूध पर पड़ने लगता है। यह दूध सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए इस मौसम में दूध दही से संबंधित चीजों का सेवन करने की मनाही है या फिर जितना कम हो सके उतना कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Sawan month curd kadhi avoid reasons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 07:38 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sawan Somwar
  • Shivling Puja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.