घर पर नाश्ते में तैयार करें टेस्टी रागी चीला, डायबिटीज मरीजों के लिए है बेस्ट
Ragi cheela recipe: रागी एक ऐसा सुपरफूड है जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। रागी का चीला बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होती है।
- Written By: दीपिका पाल
रागी चीला (सौ.सोशल मीडिया)
Ragi cheela recipe: सुबह का नाश्ता हर किसी व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। नाश्ते में अगर आप हेल्दी कुछ बनाते है तो यह आपके पाचन से लेकर संपूर्ण शरीर के विकास के लिए फायदेमंद होता है। सुबह नाश्ते में आप पोहा, इडली जैसी चीजें तो खाते या बनाते होंगे लेकिन आज हम आपको रागी चीला बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो हेल्दी और स्वादिष्ट होती है।
रागी, एक ऐसा सुपरफूड है जो न सिर्फ आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। रागी का चीला बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है जिसके जरिए आप रागी चीला की आसान रेसिपी बना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
जानिए रागी चीला बनाने की आसान विधि
क्या चाहिए सामग्री
1 कप रागी का आटा
1/2 कप बारीक कटा प्याज
1/2 कप बारीक कटा टमाटर
1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च (ऐच्छिक)
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
पानी (बैटर बनाने के लिए)
तेल या घी (चिला सेकने के लिए)
रागी चीला बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी का आटा लें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाएं।
- अब इसमें नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल (बैटर) बनाएं। घोल ऐसा होना चाहिए जो तवे पर आसानी से फैल सके। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल या घी लगाएं। एक चम्मच बैटर लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं।
- चीले को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें। आप इसे धीमी आंच पर भी सेक सकते हैं ताकि यह अंदर तक पक जाए।
- गरमा-गरम रागी चीले को चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोसें।
ये भी पढ़ें– शिशु को स्तनपान कराने के लिए क्या सही होती है ये 5 पोजीशन, जानिए इसके बारे में
जानिए रागी चीला खाने के फायदे
यहां पर आप आसानी विधि के साथ रागी चीला तैयार कर सकते है। इसका सेवन करने से आपको शरीर की कई समस्याओं से राहत मिलती है। रागी कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है, जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें शामिल फाइबर के तत्व पेट में भूख का अहसास नहीं होने देते है। जिसमें अपच और कब्ज की शिकायत नहीं होती है।
