बनारस की पलंग तोड़ मिठाई (सौ.सोशल मीडिया)
Palang Tod Mithai: मिठाई का स्वाद, हर देश के हर कोने में अलग ही होता है जो राज्य की खासियत को दर्शाता है। देश की खास मिठाईयों में ही शुमार पलंग तोड़ मिठाई का नाम क्या आपने कभी सुना है या फिर इसका स्वाद कभी लिया है। यहां पर इस मिठाई का नाता बनारस से है जहां पर इसकी सुगंध के साथ ही स्वाद पसंद किया जाता है। भले ही इसका नाम सुनने में अजीब हो लेकिन यह मिठाई खाने में सबसे अच्छी लगती है चलिए जानते है कैसे पड़ा इस मिठाई का नाम और कहां- कहां फेमस है ये मिठाई।
यहां पर इस पलंग तोड़ मिठाई का नाम रखने के पीछे एक कहानी प्रचलित है। इसके अनुसार कहा जाता है कि बहुत साल पहले एक हलवाई के यहां रात में दूध बचा था तो उन्होंने दूध में चीनी मिलाकर ऐसे ही रातभर छोड़ दिया। दूध अच्छी तरह पका होने के कारण वो सुबह जम गया। जिसके बाद उसको पलंग पर बैठकर तोड़ा गया। इसकी वजह से इस मिठाई का नाम पलंग तोड़ मिठाई नाम दिया गया है। इस नाम से इस मिठाई को हर जगह पर जाना जाता है।
इस पलंग तोड़ मिठाई को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है। इस मिठाई को दूध, चीनी, मलाई, केसर, इलायची पाउडर, ड्राई फ़्रूट्स, जायफल, जावित्री आदि को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध को करीब 4 घंटे के लिए तेज आंच पर काफी देर तक पकाया जाता है। ऐसा करने से उसमें परतें बनती जाती हैं।इसके बाद दूध में सभी सामग्री मिलाई जाती है। इस खास मिठाई का स्वाद बढ़ाने के लिए गोबर से बने उपले को चूल्हे पर जलाकर बनाया जाता है। इसके लिए गैस स्टोव का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
आपको बताते चलें कि, उत्तरप्रदेश के बनारस में प्रसिद्ध मिठाइयों में फेमस पलंग तोड़ बर्फी मिठाई है इसका अन्य नाम मलाई पाक के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यह मुजफ्फरनगर और सीतानगर में भी काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा चांदनी चौक पर भी इस मिठाई को पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस मिठाई का स्वाद चखते ही खुश हो जाता है। काफी दूर-दूर से लोग इस मिठाई को खरीदने आते हैं।