सावन में भगवान शिव को लगाएं आम की इस खास मिठाई का भोग, जानिए आसान रेसिपी
सावन सोमवार में भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाने का महत्व होता है। अगर आप भी अपनी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा में कुछ विशेष भोग लगाने की सोच रहे हैं तो पूजा में मैंगो पेड़ा का भोग लगा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
मैंगो पेड़ा (सौ. सोशल मीडिया)
मानसून के सीजन में सावन महीने की शुरूआत 11 जुलाई दिन शुक्रवार से होने वाली है। सावन के महीने को भगवान शिव के पावन महीने के रूप में जाना जाता है। सावन महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई को रहने वाला है। इस दिन शिवभक्त, भगवान शिव की आराधना भक्ति भाव के साथ करते है। कहते हैं कि, सावन के पहले सोमवार से भगवान शिव की आराधना करने से हमारी सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
सावन सोमवार में भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाने का महत्व होता है। अगर आप भी अपनी आस्था के साथ भगवान शिव की पूजा में कुछ विशेष भोग लगाने की सोच रहे हैं तो पूजा में मैंगो पेड़ा का भोग लगा सकते है। चलिए जान लेते हैं कैसे बनाएं मैंगो पेड़ा…
जानिए मैंगो पेड़ा बनाने का आसान तरीका
मैंगो पेड़ा बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
क्या चाहिए सामग्री
- पके हुए आम का गूदा (पल्प): 1 कप
- मावा (खोया): 1.5 कप (या 150 ग्राम पनीर को कद्दूकस करके भी ले सकते हैं)
- चीनी: ½ कप (आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं)
- घी: 1 चम्मच
- इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
- गार्निश के लिए: बारीक कटे हुए पिस्ता या बादाम
जानिए मैंगो पेड़ा बनाने की रेसिपी
आप मैंगो पेड़ा कुछ सामग्रियों की सहायता से बना सकते है इसके लिए आपको इस आसान विधि से अपना सकते है।
- सबसे पहले एक पका हुआ आम लें, उसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर एकदम चिकना गूदा (पल्प) बना लें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें। इसमें मावा (या कद्दूकस किया हुआ पनीर) डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रहे, मावा जलना नहीं चाहिए। इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
- उसी पैन में आम का गूदा डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक उसका पानी सूख न जाए और वह गाढ़ा न हो जाए। इसे भी लगातार चलाते रहें।
- जब आम का गूदा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुना हुआ मावा और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह पैन का किनारा न छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा न होने लगे।
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें। इतना ठंडा हो जाए कि आप उसे हाथ से छू सकें।
- अब हाथ पर थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें। मिश्रण का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर अपनी पसंद के अनुसार गोल या ओवल शेप में पेड़े बना लें। आप चाहें तो पेड़े के बीच में उंगली से हल्का दबाकर डिजाइन भी बना सकते हैं।
- तैयार पेड़ों को बारीक कटे हुए पिस्ता या बादाम से सजाएं और भोलेनाथ को भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें।
