Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान श्रीगणेश को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, जानें रेसिपी

Puran Poli Recipe in Hindi: अगर आप गणेश जी की पूजा का आशीर्वाद पाना चाहते है तो, इस मौके पर खास प्रकार का भोग लगा सकते है। आज हम आपको महाराष्ट्र की फेमस डिश पूरन पोली की रेसिपी के बारे में बता रहे है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 19, 2025 | 01:53 PM

पूरन पोली बनाने की रेसिपी

Follow Us
Close
Follow Us:

Puran Poli Recipe: भगवान श्रीगणेश के 10 दिनों के उत्सव की शुरूआत जल्द होने वाली है। गणेशोत्सव को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखने के लिए मिलता है वहीं पर गणेश चतुर्थी इस बार 27 अगस्त को मनाई जाएगी। कहते हैं कि, किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्रीगणेशजी की पूजा की जाती है। अगर आप गणेश जी की पूजा का आशीर्वाद पाना चाहते है तो, इस मौके पर खास प्रकार का भोग लगा सकते है। आज हम आपको महाराष्ट्र की फेमस डिश पूरन पोली की रेसिपी के बारे में बता रहे है। इसे घर में तैयार कर आप भगवान की कृपा पा सकते है।

जानिए पूरन पोली बनाने की खास रेसिपी

गणेश चतुर्थी के मौके पर आप पूरन पोली इन खास प्रकार की सामग्रियों की सहायता और विधि से तैयार कर सकते है जो इस प्रकार है…

पूरन पोली बनाने की सामग्री

1 कप चना दाल
1 कप गुड़
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
पानी
गेहूं का आटा
2 बड़े चम्मच तेल या घी
चुटकी भर हल्दी
चुटकी भर नमक
घी या तेल

पूरन पोली बनाने की आसान रेसिपी
  • इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पूरन यानी कि स्टफिंग तैयार करनी है।
  • इसके लिए सबसे पहले चना दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
  • अब भिगोई हुई दाल को प्रेशर कुकर में डालें और उसमें पानी मिलाकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। जब दाल पूरी तरह से पक जाए, उसे छान लें और पानी निकाल दें।
  • अब इस दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। दाल पीसने के बाद एक कढ़ाई में यह दाल और गुड़ डालें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
  • आखिर में इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डाल दें।
  • स्टफिंग तैयार होने के बाद आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, तेल या घी, और चुटकीभर नमक डालें। इसे नरम गूंथ कर 30 मिनट के लिए रख दें।इसके बाद आपको पूरन पोली बनाने की तैयारी शुरू करनी है। इसके लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • हर लोई को बेलकर छोटी पूरी जैसा आकार दें। इसके बीच में चने दाल और गुड़ का मिश्रण रखें।आटे को चारों तरफ से बंद कर दें और फिर इसे हल्के हाथ से बेलकर पतली पोली बना लें।
  •  तवा गर्म करें और पूरन पोली को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। पूरन पोली के साथ घी लेकर इसका भोग बप्पा को लगाएं।

 

Offer maharashtras famous puran poli to lord shri ganesh on the occasion of ganesh chaturthi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2025 | 01:53 PM

Topics:  

  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

देश में कहां सबसे ज्यादा हो रहे डॉग अटैक, आंकड़े कर देंगे हैरान

2

दही हांडी उत्सव: महाराष्ट्र में 2 गोविंदाओं की मौत, 200 से ज्यादा घायल

3

महाराष्ट्र बदल रहा है…17 अगस्त आखिरी मौका, बनें बदलाव का हिस्सा @ MH 1st Conclave 2025

4

पालकमंत्री विवाद पर गिरीश महाजन ने जख्मों पर रगड़ा नमक, बोले- ध्वजारोहण तो मैंने ही किया था

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.