Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश में कहां सबसे ज्यादा हो रहे डॉग अटैक, आंकड़े कर देंगे हैरान

Dog Bite Cases: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के आदेश ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। इस बीच यह जानना जरूरी है कि देश के किन राज्य में कुत्तों के काटने के आंकड़े ज्यादा हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Aug 17, 2025 | 12:24 PM

कुत्ते के काटने के केस (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dog Bite Cases in India: देश में साल 2024 को कुत्तों के काटने के करीब 37 लाख से भी अधिक मामले सामने आए थे। वहीं, 2023 की बात करें तो यह आंकड़ा 30.5 लाख था। दिन व दिन सोसायटी में कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में कोर्ट का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम भेजा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश लोगों के बीच काफी जोर पकड़ रहा है।

जहां एक ओर कोर्ट का यह फैसला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए राहत भरा है तो वहीं दूसरी ओर जानवरों के हक में आवाज उठाने वालों ने इसे गलत कदम बताया है। लेकिन इस बहस के बीच यह सवाल जरूर उठता है कि देश के किन राज्यों में सबसे अधिक कुत्ते के काटने और उसकी वजह से रेबीज से मौत के आंकड़े कितने हैं।

पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एक साल में आवारा कुत्तों के काटने के मामले लाखों में है। जिसका शिकार ज्यादा बच्चे हुए हैं। इसके अलावा मौत के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। बता दें कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से कुत्ते के काटने और रेबीज से जुड़े मामले देखे जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

UTS App में गड़बड़ी का खामियाजा: पेमेंट होने पर भी अपलोड नहीं हुआ AC लोकल का टिकट, महिला को ट्रेन से उतारा

Lakhani Tehsil: दिघोरी-नान्होरी क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ा, वन विभाग की सफल कार्रवाई

कर्जमाफी के लिए आगे आएं बकायेदार किसान, बैंक प्रशासन का दस्तावेज जमा करने का आह्वान

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामला: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए कुणाल कामरा, अब 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

देश में कुल कुत्ते के काटने के आंकड़े

जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2025 तक कुत्तों के काटने के मामले कुल 3717336 हैं। पीआईबी के अनुसार इनमें से 2195122 मामले रूरल इलाकों से आए थे। पिछले साल कुत्तों के काटने से 37 लाख से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हुई जिसमें ज्यादातर मामले रेबीज के थे।

हर साल देश में कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। जहां साल 2018 में देशभर में 75.7 लाख मामले सामने आए। लॉकडाउन के समय यानी 2020 में आंकड़ों में कमी देखी गई। इस दौरान देश में 47.6 लाख मामले सामने आए। इसके अलावा 2021 में 32.4 लाख मामले आए और 2023 में यह आंकड़ा 30.5 लाख से ज्यादा पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें:-  आज से शुरू होगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल संग तेजस्वी होंगे शामिल, पवन खेड़ा ने बताया रोडमैप

किस राज्य में है सबसे ज्यादा मामले

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कुत्ते के काटने के मामले दर्ज किए गए हैं। साल 2025 के पहले महीने में ही यहां करीब 56538 हजार मामले सामने आए। पिछली साल 2024 में यहां करीब 4 लाख 85 हजार से ज्यादा मामले आए थे।

सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बड़े-बड़े राज्यों से सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा पिछली साल 2024 को 25 हजार से ज्यादा का था।

इसके अलावा तमिलनाडु में  4 लाख 80 हजार, गुजरात में तीन लाख 92 हजार, कर्नाटक में 3 लाख 61 हजार, उत्तर प्रदेश में 1 लाख 64 हजार, राजस्थान में 1 लाख 40 हजार, बिहार में 2 लाख 63 हजार, आंध्र प्रदेश में 2 लाख 45 हजार और असम में 1 लाख 66 हजार मामले सामने आए।

Which state in india has most dog attack cases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 12:23 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Maharashtra
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.