Matar Jhol Recipe: लंच या डिनर में बनाएं हल्का और स्वादिष्ट मटर का झोल, रोटी-चावल के साथ लगेगा लाजवाब

Green Peas Recipe: लंच या डिनर में बनाएं हरी मटर का स्वादिष्ट झोल। प्याज, टमाटर और रोजमर्रा के मसालों से तैयार इस हल्की ग्रेवी वाली सब्जी को रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें।
Matar jhol recipe lunch dinner green peas curry.
मटर का झोलफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लंच या डिनर के लिए स्वादिष्ट मटर का झोल बनाएं।

  • प्याज, टमाटर और रोजमर्रा के मसालों से तैयार होगी इसकी चटपटी ग्रेवी।

  • रोटी, परांठे और चावल के साथ गरमा-गरम मटर का झोल परोसें।

Green Peas Curry Recipe: सर्दियों में जैसे ही हरी मटर बाजार में आती है। कई तरह के स्वादिष्ट पकवान का ख्याल आने लगता है। इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती है। मटर पनीर, आलू मटर और मटर की सूखी सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार लंच या डिनर में कुछ हल्का और अलग बनाने का मन है तो मटर का झोल ट्राई करें।

टमाटर, प्याज और डेली यूज वाले मसालों से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद में अच्छी लगती है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। इसकी पतली, मसालेदार ग्रेवी रोटी, पराठे और चावल के साथ खूब जमती है।

मटर का झोल बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ताजी हरी मटर

  • 1 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ प्याज

  • 2 मध्यम आकार के टमाटर

  • 1 हरी मिर्च

  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा

  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

  • चुटकी भर हींग

  • 2 बड़े चम्मच तेल

  • स्वादानुसार नमक

  • 2 से 2.5 कप पानी

  • थोड़ा हरा धनिया

मटर का झोल बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डाल कर चटकाएं। जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। कुछ सेकंड भूनने के बाद टमाटर डाल दें। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें मसाले डालें।

  • अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को 2-3 मिनट तक भूनें। जरूरत लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मसालों को अच्छी तरह भुनें।

Matar jhol recipe lunch dinner green peas curry.
Beetroot Kanji Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं चटपटी चुकंदर की कांजी, त्वचा से लेकर गट हेल्थ तक है अनेक फायदे
  • तैयार मसाले में हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि मटर में मसालों का स्वाद आ जाए।

  • अब इसमें 2 से ढाई कप पानी डालो और धीमी आंच पर 8-10 मिनट के लिए पकने दें। आप चाहें तो इसमें बड़े टुकड़े करके आलू भी डाल सकते हैं। आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें। 1-2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मटर का झोल तैयार है।

गरमा-गरम मटर का झोल सादे चावल, जीरा राइस, रोटी या पराठे के साथ परोसें। साथ में प्याज, खीरे का सलाद और थोड़ा नींबू भी रखें।