Beetroot Kanji Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं चटपटी चुकंदर की कांजी, त्वचा से लेकर गट हेल्थ तक है अनेक फायदे

Beetroot Kanji Benefits: सर्दियों में चुकंदर की कांजी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है। इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाते हैं। जानें घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Beetroot kanji recipe benefits for skin and gut health.
चुकुंदर कांजी फोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्दियों में चुकंदर से बनाएं स्वादिष्ट और चटपटी कांजी।

  • चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

  • कांजी में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

Beetroot Kanji Recipe For Gut Health: सर्दियों का मौसम आते ही खानपान में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। सर्दियों के मौसम में गाजर, चुकंदर और दूसरी ताजी सब्जियों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। बीटरूट से बनने वाली एक पारंपरिक ड्रिंक है चुकंदर की कांजी।

इसका खट्टा, तीखा और चटपटा स्वाद पीने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही यह हमारे गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप भी घर पर यह स्वादिष्ट फर्मेंटेड ड्रिंक बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं बीटरूट कांजी बनाने का आसान तरीका।

बीटरूट कांजी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 मध्यम आकार के चुकंदर

  • 1 गाजर

  • 2 लीटर साफ पीने का पानी

  • 2 बड़े चम्मच पीली या काली सरसों

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच काला नमक

  • आधा छोटा चम्मच साधारण नमक

चुकंदर की कांजी बनाने का तरीका

सब्जियां तैयार करें

सबसे पहले चुकंदर और गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इन्हें लंबाई में पतले टुकड़ों में काट लें।

सरसों का पाउडर बनाएं

सरसों के दानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें। कांजी में सरसों का इस्तेमाल इसके खास तीखे और खट्टे स्वाद के लिए किया जाता है।

सभी सामग्री मिलाएं

एक साफ कांच के जार में कटे हुए चुकंदर और गाजर डालें। अब इसमें सरसों का पाउडर, लाल मिर्च, काला नमक और साधारण नमक मिलाएं। इसके बाद पानी डालकर अच्छी तरह चला दें।

Beetroot kanji recipe benefits for skin and gut health.
Aloo Cheese Pinwheels: दिवाली पार्टी में बनाएं आलू चीज पिनव्हील्स, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट

फर्मेंटेशन के लिए रखें

जार को साफ कपड़े या ढक्कन से हल्का ढककर रख दें। इसे साफ जगह पर रखें, जहां हल्की धूप आती हो। मौसम और तापमान के हिसाब से कांजी को तैयार होने में लगभग 2 से 4 दिन लग सकते हैं। रोज एक साफ चम्मच से इसे चलाते रहें।

इसे बनाते समय साफ जार, साफ पानी और स्वच्छ बर्तन का इस्तेमाल करें। अगर इसमें फफूंद दिखाई दे, सड़न जैसी बदबू आए या झाग हो तो इसे न पिएं। तो इस सर्दी में आप भी घर पर चुकंदर की कांजी बनाकर इसके चटपटे स्वाद का मजा ले सकती हैं।