गर्मियों के मौसम में ईद के मौके पर बनाएं ये स्वादिष्ट शरबत, ठंडक के साथ मिलेगी खूब तारीफ
रमजान के अंतिम दिनों में ईद-उल-फित्र मनाया जाता है इस मौके पर स्वादिष्ट डिशेज के साथ ड्रिंक्स बनाई जाती है। ईद के मौके पर सबसे ज्यादा खास होता है शरबत जो हर कोई बड़े ही चाव से पीता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Mar 17, 2025 | 01:45 PM
ईद के मौके पर बनाएं खास प्रकार के शरबत (सौ.सोशल मीडिया)
Eid Special Sharbat Recipes: गर्मी का मौसम चल रहा है इस मौसम में रमजान का महीना भी चल रहा है। इस दौरान सहरी और इफ्तारी का नियम होता है। गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी रखना जरूरी होता है। रमजान के अंतिम दिनों में ईद-उल-फित्र मनाया जाता है इस मौके पर स्वादिष्ट डिशेज के साथ ड्रिंक्स बनाई जाती है। ईद के मौके पर सबसे ज्यादा खास होता है शरबत जो हर कोई बड़े ही चाव से पीता है। गर्मी के मौसम में आप अगर सेहत को बेहतर बनाते हुए कई डिशेज या ड्रिंक्स बनाना चाहते है तो आज हम आपको कई प्रकार के स्वादिष्ट शरबत के बारे में जानकारी देंगे।
जानिए कौन से शरबत बनाना होता है आसान
यहां पर आप गुलाब के फूलों से लेकर तरबूज के टुकड़ों के साथ शरबत बना सकते है। जिसे बनाना इस प्रकार आसान है…
गुलाब शरबत
- गुलाब शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को धोकर साफ कर लें।
- पानी में इन पंखुड़ियों को लगभग 10 मिनट तक उबालें जब तक कि वे अपना रंग और सुगंध पानी में न छोड़ दें. पैन को गैस से उतार लें और गुलाब जल को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर, गुलाब की पंखुड़ियां निकालने के लिए इस छान लें।
- गुलाब जल में कच्चा शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर मिलाएं और पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं।
- स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं और ठंडा होने के लिए रख दें।
- लीजिए बनकर तैयार है गुलाब का शरबत. गुलाब का दूध बनाने के लिए आप ठंडे गिलास दूध में गुलाब शरबत भी मिला सकते हैं।
बेल शरबत
- इस शरबत को बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल को धोएं।
- इसके बाद बेल को तोड़कर उसका पूरा गुदा एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद इसे ठंडे पानी में डालकर आधे या एक घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद गूदे को पानी में अच्छे से मैश कर लें. इसके लिए आप मैशर की मदद ले सकते हैं।
- इससे बेल के रेशे और बीज निकल जाएंगे. इसके बाद बेल के जूस को छननी से छान लें।
- अब छाने हुए जूस में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद उसमें आइस क्यूब्स डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें।
- लीजिए स्वादिष्ट बेल का शरबत बनाकर तैयार है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिले में ईद-उल-फितर की धूम; पातुर और बोरगांव मंजू में उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन के लिए मस्जिदों में हुई दुआ
जालना में भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद
अंबरनाथ, बदलापुर और वांगणी में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर
भंडारा: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर; मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब
तरबूज शरबत
- सबसे पहले तरबूज को अच्छे से धोकर उसके बीज निकाल लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक ब्लेंडर में तरबूज के टुकड़े डालें और इसे अच्छी से पीसकर तरबूज का जूस बना लें।
- अब इसमें चीनी या फिर शहद डालें और इसे फिर से ब्लेंड करें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए।
- इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप जूस में नींबू का रस और काला नमक डालें मिला सकते हैं।
- जूस को अच्छे से मिक्स कर लें. जूस को गिलास में डालें, और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा तरबूज का शरबत सर्व करें।
Make this delicious sherbet on the occasion of eid in the summer season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 17, 2025 | 01:45 PM
