Ice Cream Recipe: बिना शुगर के गर्मियों में बनाएं ये ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, मिलेगा शरीर को भरपूर न्यूट्रिशन
अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो आपके लिए आज हम शानदार रेसिपी लेकर आए है जिसके जरिए आप बिना शुगर के भी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा ले पाएंगे।
- Written By: दीपिका पाल
शुगर फ्री आइसक्रीम बनाने की विधि (सौ. डिजाइन फोटो)
Ice Cream Recipe: गर्मियों के मौसम में जिस तरह से तापमान बढ़ता जाता है वैसे ही लोग गर्मी के ताप से बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने लगते है ताकि सेहत को बेहतर रख सकें। गर्मी हो या फिर सर्दी, हर मौसम में आपको आइसक्रीम खाने के दीवाने मिल ही जाएगें। आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन कई फिटनेस फ्रीक लोग इस प्रकार की आइसक्रीम खाने से बचते है।
लोग मानते है कि, आइसक्रीम में शुगर की मात्रा होती है जो वजन को बढ़ा सकती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी आइसक्रीम का सेवन कर पाना मुश्किल होता है। अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो आपके लिए आज हम शानदार रेसिपी लेकर आए है जिसके जरिए आप बिना शुगर के भी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा ले पाएंगे।
न्यूट्रिशन से भरपूर आइसक्रीम घर पर आसान विधि से बनाएं
घर पर आप न्यूट्रिशन से भरपूर आइसक्रीम बना सकते है इसके लिए आज हम सामग्री और रेसिपी की जानकारी दे रहे है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
Monsoon Wellness: गट हेल्थ और इम्युनिटी को बनाना है बेहतर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स
- बादाम, काजू, खजूर (मिठास के लिए),
- कोको पाउडर,
- ओट्स,
- डार्क चॉकलेट और दूध,
- चोको चिप्स (ऑप्शनल हैं)
जानिए आइसक्रीम घर पर बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले दूध को गर्म कर लें. अब एक बड़े बाउल में काजू, बादाम, कोको पाउडर, डार्क चॉकलेट, ओट्स समेत सीड्स निकाले गए खजूर भी डाल दें।
- अब इसमें गर्म दूध डालें (दूध की मात्रा इतनी हो कि बाद आइसक्रीम का बेटर ज्यादा पतला न बने) और ढककर तकरीबन 20 मिनट रख दें। ध्यान रखें कि चोको चिप्स नहीं हैं तो कुछ नट्स यानी थोड़े से काजू-बादाम को बचाकर रख लें।
- 20 से 25 मिनट के बाद बादाम को चम्मच से निकालकर अलग कर लें और इसके छिलके निकाल दें. अब सारी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर लें ताकि ये स्मूद पेस्ट जैसा बन जाए।
- अब इसे बाउल में ट्रांसफर करें. ऊपर से नट्स या फिर चोको चिप्स फैला दें और फॉइल पेपर से कवर करके कम से कम 10 से 12 घंटे के लिए फ्रीजर में डाल दें. ध्यान रखें कि कहीं से भी बाउल खुला हुआ न हो।
- आइसक्रीम को बनाने का काम या तो बिल्कुल सुबह करें ताकि शाम को इसे इंजॉय किया जा सके या फिर रात में इसे बना सकती हैं।
- इस तरह से आपको आइसक्रीम सेट करने के टाइम को लेकर परेशानी नहीं होगी।
- आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाए तो इसे चोको चिप्स या फिर नट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस तरह से आपकी हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
