सिर्फ जायकेदार नहीं पोषण का खजाना है ये गेहूं-बेसन से बना टेस्टी वेजिटेबल चीला, जानें रेसिपी
Tasty Vegetable Cheela: आज हम आपको सेहत के खजाने से एक खास तरह की वेजिटेबल गेहूं के आटे और बेसन चीला बनाने की रेसिपी की जानकारी दे रहे है जो सेहतवर्धक साबित होगी। नाश्ते में यह सबसे हेल्दी डिश है।
- Written By: दीपिका पाल
टेस्टी वेजिटेबल चिला (सौ.डिजाइन फोटो)
Wheat-Gram Flour Cheela Reciepe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। तापमान बढ़ने के साथ ही इस मौसम में इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही एनर्जी बनी रहे इसके लिए खानपान के साथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना चाहिए। सुबह का नाश्ता, सर्दी के मौसम में बेस्ट होना चाहिए इसमें नाश्ता स्वादिष्ट हो और सेहत से भरपूर होना भी जरूरी है।
आज हम आपको सेहत के खजाने से एक खास तरह की वेजिटेबल गेहूं के आटे और बेसन चीला बनाने की रेसिपी की जानकारी दे रहे है जो सेहतवर्धक साबित होगी। बच्चों के लिए नाश्ते में यह सबसे हेल्दी डिश है।
जानिए वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी
गेहूं के आटे और बेसन के साथ ताजी सब्जियों से बना यह चीला न सिर्फ जायकेदार है, बल्कि पोषण का खजाना भी है। बच्चों के लिए यह नाश्ता और भी खास है। यह एनर्जी तो देता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इस चीला को बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
क्या चाहिए सामग्री
इस चीला को बनाने के लिए हमें कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार है…
- 2 या 3 चिला बनाने के लिए गेहूं का आटा, 100 ग्राम, बेसन 50 ग्राम,
- टमाटर 100 ग्राम बारीक कटा,
- पालक 100 ग्राम बारीक कटा,
- प्याज 100 ग्राम बारीक कटा,
- हरा धनिया 50 ग्राम बारीक कटा,
- तेल 50 मिली,
- हल्दी पाउडर, नमक, आवश्यकतानुसार और पानी आवश्यकतानुसार।
जानिए चीला बनाने का आसान तरीका
- इसके लिए सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।
- एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा और बेसन डालकर मिलाएं।
- इसमें कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया डालें।
- हल्दी पाउडर, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
- नॉन-स्टिक तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएं। एक करछुल घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं।
- इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल छिड़कें और दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद गरमा गरम परोसें ।
- इसके साथ दही या हरी चटनी भी शामिल कर सकते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद
इस चीला सेवन करने से सर्दी के मौसम में ज्यादा फायदा मिलता है। पालक और हरा धनिया से मिलने वाला फोलेट बच्चों के दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है। गेहूं और बेसन में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियां मजबूत करता है और थकान दूर करता है। सब्जियां पाचन सुधारती हैं और कब्ज से बचाती हैं।
आईएएनएस के अनुसार
