Vidarbha Weather: नवंबर में कढ़ाके की ठंड, 7 सालों का टूटा रिकॉर्ड, इन जिलों में IMD का अलर्ट

Nagpur Coldest November Day: नागपुर में नवंबर का 7 साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज, न्यूनतम तापमान 10.8°C तक गिरा। पारा औसत से 5.7°C कम, सर्दी ने बढ़ाई कंपकंपी।
Nagpur Coldest November Day: नागपुर में नवंबर का 7 साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज, न्यूनतम तापमान 10.8°C तक गिरा। पारा औसत से 5.7°C कम, सर्दी ने बढ़ाई कंपकंपी।
बढ़ी ठंड (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Vidarbha Minimum Temperature: सर्दी अब सिटी को अपनी चपेट में लेती जा रही है। नवंबर का महीना ही अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ता जा रहा है। संडे को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 10.8 डिसे दर्ज किया। संडे इस सीजन का सबसे कूल डे रहा। इतना ही नहीं बीते 7 वर्षों का सबसे ठंडा दिन भी रहा। वर्ष 2018 में 27 नवंबर को सिटी का न्यूनतम तापमान 11.0 डिसे दर्ज किया था।

संडे को उससे कम तापमान दर्ज किया गया। यह औसत से 5.7 डिसे कम रहा। विभाग ने संडे का अधिकतम तापमान 28.5 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2.5 डिसे कम रहा। बताते चलें कि बीते 8-10 दिनों से सिटी का न्यूनतम तापमान 12-13 डिसे के आसपास ही चल रहा था। बीते 3 दिनों से तो तापमान 12.0 डिसे पर बरकरार था लेकिन संडे को यह और नीचे चला गया।

निकल गए गर्म कपड़े

अब तो दिन में भी छांव में ठंड लग रही है। लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। स्वेटर, शाल, जैकेट, टोपे निकल गए हैं। पंखे-एसी भी बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 22 नवंबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27-28 डिसे और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं। हालांकि जिस तरह से पारा तेजी से गिरता जा रहा है इससे कयास लग रहे हैं कि यह नवंबर अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है।

  • 27 नवंबर 2018 को 11 डिसे दर्ज हुआ था तापमान
  • 10.8 डिसे तक संडे को उतरा न्यूनतम पारा
  • 5.7 डिसे सामान्य से रहा कम

नवंबर महीने के सर्वाधिक ठंडे दिन

नवंबर महीना साल सर्वाधिक ठंडा दिन (डिसे)
30 नवंबर 1912 6.7
30 नवंबर 1974 7.0
30 नवंबर 1970 8.2

सर्वाधिक कूल रहा गोंदिया

संपूर्ण विदर्भ फिलहाल सर्दी की चपेट में है लेकिन संडे को गोंदिया सबसे कूल रहा। गोंदिया का न्यूनतम तापमान 9.6 डिसे दर्ज किया गया। वहीं अकोला 12.6, अमरावती 12.5, भंडारा 10.0, बुलढाना 13.3, ब्रम्हपुरी 14.0, चंद्रपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिसे दर्ज किया गया। गड़चिरोली का न्यूनतम तापमान 12.2 डिसे, वर्धा 12.0, वाशिम 11.2 और यवतमाल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिसे दर्ज किया गया।

बीते 10 वर्षों की स्थिति (नवंबर)

वर्ष दिनांक न्यूनतम तापमान (डिसे)
2015 21 14.4
2016 10 9.8
2017 26 10.4
2018 27 11.0
2019 26 14.2
2020 10 11.5
2021 28 12.4
2022 27 11.2
2023 18 15.1
2024 27 11.7
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com