In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Tasty Gujiya Like This In Holi
होली में ऐसे बनाएं टेस्टी गुजिया, इसकी हर बाइट प्यार के रंग घोल देगी, जानें आसान रेसिपी
रंगों के इस त्योहार में गुजिया हर घर में बनाई जाती है। इसका लजीज स्वाद त्योहार की मिठास को बढ़ा देता है। अगर आप भी इस होली पर खस्ता, करारी और स्वादिष्ट गुजिया बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है।
- Written By: सीमा कुमारी
Updated On:
Mar 01, 2025 | 12:20 AM

होली स्पेशल डिश(सौ.सोशल मीडिया)
Holi Special Recipe: होली की मस्ती और रंगों की फुहार का इंतजार ज्यादातर हर उम्र के लोगों में देखा जाता है। इस दिन को खास और जायकेदार बनाने के लिए घरों में महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। लेकिन इन तैयारियों में एक खास चीज ऐसी होती है, जिसका इंतजार घर में हर किसी को रहता है। जी हां और इस खास चीज का नाम है गुजिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें, रंगों के इस त्योहार में गुजिया हर घर में बनाई जाती है। इसका लजीज स्वाद त्योहार की मिठास को बढ़ा देता है। अगर आप भी इस होली पर खस्ता, करारी और स्वादिष्ट गुजिया बनाना चाहते हैं तो रेसिपी एकदम परफेक्ट है।
गुजिया बनाने के लिए सामग्री –
सम्बंधित ख़बरें
Holi Special Buses: होली पर मुंबई से कोंकण जाना हुआ आसान, एसटी की सैकड़ों अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी
पार्टनर को करना है इंप्रेस? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं ये मॉकटेल, आसान है रेसिपी
होली पर चलेंगी 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, किस जोन से कितनी ट्रेनों के संचालन की तैयारी?
इन 7 डिशेज का जायका बिगाड़ देता है टमाटर का खट्टापन, क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
- 2 कप मैदा
घी या रिफाइंड तेल
1 कप खोया
1/2 कप पिसी हुई चीनी
1/2 कप सूखे मेवे
1/2 कप सूखा नारियल
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
गुजिया बनाने का तरीका
- गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें, उसमें चार बड़े चम्मच घी डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए टाइट आटा गूंथ कर इसे आधा घंटे के लिए ढककर रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें खोया डालकर लो फ्लेम पर भून लें।
- जब खोया हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
- भूने हुए खोए में चीनी, बारीक कटे सूखे मेवे, कदूकस किया सूखा नारियल और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे लोइयां बनाकर पूरी बेल लें।हर पूड़ी के बीच में 1-2 चम्मच तैयार मिश्रण को भर दें।
- अब इसे आधा मोड़ें और किनारों को पानी या मैदे के घोल से सील करें, ताकि गुजिया खुले न।
- आप किनारों को अच्छी तरह मोड़ते हुए डिजाइन बना सकते हैं या गुजिया सांचा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जब गुजिया बन जाएं तो कड़ाही में घी या रिफाइंड ऑयल गर्म करें।
- अब धीमी आंच पर गुजिया को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तले।
- तली हुई गुजिया को टिशू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- अब इन्हें ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख लें।
- आप इसे घर आए मेहमानो के लिए सर्व करें और खुद भी खाने का आनंद लें।
Make tasty gujiya like this in holi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On: Mar 01, 2025 | 12:20 AM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
वसई के नवघर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल प्रस्तावित, 120 करोड़ का नया प्लान तैयार
Feb 16, 2026 | 11:42 AMलातूर मनपा घोटाला: हाईकोर्ट का नोटिस, हजारों ऑडिट आपत्तियां अनसुनी, 7 मार्च तक जवाब
Feb 16, 2026 | 11:41 AM₹2.5 लाख में नवजात की सौदेबाजी और अब आत्महत्या का प्रयास! गोंदिया के डॉक्टर की करतूत से भंडारा तक मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 11:36 AMपाकिस्तान की हार के बाद जमकर शेयर हुए मजेदार MEMES; लोगों ने बाबर आजम को बताया भारतीय जासूस
Feb 16, 2026 | 11:33 AMएपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 11:30 AMसंभाजीनगर में 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ, 20 से 22 फरवरी तक पर्व का ऐलान
Feb 16, 2026 | 11:24 AMभंडारा शहर से सटे गांवों का होगा कायाकल्प: नई नगर परिषद के गठन की हलचल तेज; बीडीओ को 12 फरवरी को जारी हुआ पत्र
Feb 16, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














