Kachalu Chaat Recipe: गर्मी में आलू की चाट छोड़िए, आसान रेसिपी के साथ बनाएं चटपटी- तीखी कचालू चाट, बार-बार खाने का करेगा मन
महिलाएं घर में ही समर सीजन के लिए कई स्नैक्स बनाकर रखती है। आलू की चाट तो आपने खाई ही होगी लेकिन क्या आपने कचालू या अरबी की चाट का सेवन किया है कभी। इसे आसान रेसिपी के साथ जरूर बनाएं।
- Written By: दीपिका पाल
कचालू चाट की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Kachalu Chaat Recipe: समर सीजन चल रहा है और समर सीजन के साथ वेकेशंस की भी शुरूआत हो गई है। छुट्टियों में अक्सर कुछ ना कुछ नया खाने और बनाने का मन करता है। बाहर जाने की बजाय हर कोई घर में ही अपनी पसंदीदा डिश बनाना पसंद करते है। महिलाएं घर में ही समर सीजन के लिए कई स्नैक्स बनाकर रखती है ताकि, बच्चों की छुट्टियां बढ़िया से बीतें। आप आमतौर पर आलू या प्याज की पकौड़ी तो बनाते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी कुछ नया बनाना ट्राई किया है।
यानि आलू की चाट तो आपने खाई ही होगी लेकिन क्या आपने कचालू या अरबी की चाट का सेवन किया है कभी। आप आधे घंटे में यह डिश शाम के नाश्ते के लिए तैयार कर सकती है। इसे खाने के बाद हर किसी का बार-बार खाने का मन करेगा।
जानिए क्या चाहिए सामग्री
इस रेसिपी को बनाने के लिए आप इन प्रकार की सामग्री को इकट्ठा कर सकते है…
सम्बंधित ख़बरें
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
बड़ी अरबी/कचालू
सरसों का तेल
जीरा
राई
हरा मिर्च
चाट मसाला
काला नमक
नींबू
धनिया
लाल मिर्च
जानिए किस विधि से बनाएं यह रेसिपी
- कुकर में अरबी और पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर पकने के लिए रख दें।
- 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर एयर और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब इसे छीलकर गोल आकार में काट लें।
- दूसरी तरफ गैस पर कड़ाही रखें और गर्म होने के बाद उसमें सरसों का तेल डालें।
- हल्का धुआं उठने के बाद जीरा और राई डालकर ब्राउन होने तक पकाएं।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
- फिर अरबी के कटे हुए टुकड़े को डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें काला नमक, चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
- गर्मागर्म कचालू चाट सर्व करें।
