सर्दियों में घर पर बनाएं इस रेसिपी से तिल-गुड़ के लड्डू, खाने से मिलेगी हड्डियों को मजबूती
Til Jaggery Ladoo: सर्दियों में घर पर बनाएं तिल-गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू। ये रेसिपी न सिर्फ एनर्जी देगी बल्कि कैल्शियम से भरपूर होकर हड्डियों को मजबूती भी देगी।
- Written By: दीपिका पाल
तिल गुड़ के लड्डू की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Sesame and Jaggery Ladoos Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों में खाने में कई रेसिपीज हम बनाते है जो स्वाद में बेहतर तो होती है सेहत को भी तंदुरूस्त रखती है। अगर आप सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट और एक्टिव बनाना चाहते है तो तिल और गुड़, बस इन दो चीजों की मदद से स्वादिष्ट लड्डू बना सकते है। इन स्वाद से भरे लड्डू की बात ही अलग होती है। मकर संक्रांति में इन तिल और गुड़ के लड्डू का महत्व होता है। इन लड्डू को बनाना बेहद आसान भी है।
जानिए तिल के फायदे
यहां पर सर्दियों में तिल का सेवन करने से कई सारे फायदे शरीर को मिलते है। यहां पर तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो हड्डियों को मजबूती बनाते है और खून की कमी दूर करते हैं, पाचन सुधारते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं, त्वचा और बालों को निखारते हैं। वहीं पर इस तिल से ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं और तनाव कम करते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और कई बीमारियों से बचाव होता है।
जानिए तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री:
सम्बंधित ख़बरें
Pelekai Dosa Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया का स्वादिष्ट पेलेकाई डोसा, हर बाइट में मिलेगा देसी फ्लेवर
Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
तिल के बीज 1 कप, मूंगफली 1 कप, अखरोट आधा कप, बादाम आधा कप, काजू आधा कप, सूखा नारियल आधा कप, देसी घी आधा कप, गेहूं का आटा – 1 कप, गुड़ – 1 कप, इलायची पाउडर – 1 चम्मच, पिस्ते
जानें तिल के लड्डू बनाने का तरीका
- तिल के लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहल एक कप तिल को अच्छी तरह से भूनें। स्लो फ्लेम पर तिल को ब्राउन होने तक भूनें।
- अब उसके बाद, उसी पैन में बारी बारी मूंगफली, अखरोट, बादाम, काजू और सूखा नारियल भूनें। सिर्फ नारियल को हल्का ही भूनें वह ब्राउन नहीं होना चाहिए।
- उसके बाद पैन में दो चम्मच घी डालें और उसमें गेहूं का आटा अच्छी तरह भूनें।
- अब बारी, बारी सभी चीजों को मिलाकर मिक्सर जार में पीस लें। ध्यान रखें सभी सामग्री गर्म नहीं होने चाहिए।
- मूंगफली को पीसने से पहले उसका छिलका निकाल लें और उसे दरदरा ही पीसें। अब भूनें हुए आटे में सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं
- अब पैन में दो से तीन चम्मच घी डालें और उसमें एक कप गुड़ डालें। गुड़ को मेल्ट होने दें। जब गुड़ मेल्ट हो जाए तब उसे आटे के मिशन में ंडालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
ये भी पढ़ें- डिनर का बढ़ाना चाहते हैं स्वाद, तो शामिल करें टमाटर की चटनी, नोट करें रेसिपी
- अब मिश्रण में आधा कप घी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब मिश्रण को हाथों में लें और लड्डू के शेप में बांधें। अब एक कप तिल से एक किलो लड्डू बनकर तैयार है। सर्दियों में इसका खूब लुत्फ़ उठाएं।
