Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में पंजाब स्टाइल में बनाएं सरसों का साग, स्वाद लगेगा लाजवाब
Punjabi Sarson Ka Saag Recipe: सरसों का साग पंजाबी स्टाइल में बनाने की सोच रहे है तो, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
पंजाबी ढाबे के स्टाइल में सरसों का साग (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Special Indian Greens Curry: सर्दियों का सीजन चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। ठंड के मौसम में तापमान से शरीर को बचाने के लिए कई ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्माहट देती है। मार्केट में इन दिनों हरी सब्जियां, सरसों, मेथी और पालक जैसी मिलने लगी है। इनमें ही सबसे खास सरसों का साग है यह डिश पंजाश की फेवरेट डिश है। इसका स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है। सरसों का साग पंजाबी स्टाइल में बनाने की सोच रहे है तो, आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे है। इन सरसों के साग को पंजाबी स्टाइल में आप इन तरीके से बना सकते है।
जानिए पंजाबी ढाबे के स्टाइल में सरसों का साग बनाने का तरीका
यहां पर कुछ सामग्रियों के साथ आपको सरसों का साग बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
- सरसों का साग- 750 ग्राम
- पालक का साग- 250 ग्राम
- बथुए का साग- 250 ग्राम
- पानी- 2 कप
- नमक- एक चुटकी
- मक्की का आटा- 1 1/2 कप
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 25 ग्राम
- लहसुन- 6 कली
- प्याज-2
- घी
- मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून लाल
- गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
जानिए सरसो का साग बनाने का तरीका
- सरसो का साग बनाने के लिए, सबसे पहले तीनों साग को अच्छे से धो लें।
- प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालकर, उसमें थोड़ा नमक और पानी डालें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब साग का सारा पानी निचोड़कर अलग रख दें।
- साग को कुकर में अच्छे से मैश कर लें और इसमें थोड़ा सा मक्के का आटा डालकर मिलाएं।
- इसके बाद कुकर में साग का पानी और उसके साथ नार्मल पानी डालें, इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- साग में हरी मिर्च और अदरक डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इसके लिए तड़का तैयार करें, इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भूनें।
ये भी पढ़ें- दाल मखनी घर में बनाना हुआ आसान, ढाबा स्टाइल में इस रेसिपी से तैयार करें जायकेदार डिश
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब इस तड़के को साग में डालकर मिक्स कर दें।
- बनकर तैयार है पंजाबी स्टाइल सरसों का साग। इसे आप मक्के की रोटी के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं।
