घर में बनाएं खट्टी-तीखी खुशबू वाला लहसुन-अदरक अचार, बिल्कुल दादी-नानी के हाथों जैसा
Garlic Ginger Pickle Recipe in hindi: अदरक और लहसुन का अचार न सिर्फ खाने में कमाल का स्वादिष्ट लगता है,बल्कि ये सेहत को भी कई तरह से फायदे पहुंचाता है।
- Written By: दीपिका पाल
घर में बनाएं अदरक लहसुन का अचार (सौ.सोशल मीडिया)
Garlic Ginger Pickle Recipe : सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में खानपान को लेकर भी खासा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। सर्दियों में नींबू और आंवला का सेवन तो किया ही जाती है लेकिन अदरक और लहसुन का सेवन करने से ढेरों फायदे मिलते है। सेहत को बेहतर बनाने के लिए अदरक और लहसुन दोनों ही फायदेमंद होते है। अदरक और लहसुन का अचार न सिर्फ खाने में कमाल का स्वादिष्ट लगता है,बल्कि ये सेहत को भी कई तरह से फायदे पहुंचाता है। वहीं पर सांस से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करने का काम करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
अदरक और लहसुन का अचार एक साथ खाने से कई सारे पोषक तत्व शरीर को मिलते है। गार्लिक यानी लहसुन में मैग्नीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम, जिंक, फास्फोरस, फोलेट, विटामिन ए, के,सेलेनियम और फाइबर समेत फैटी एसिड भी होता है. इसके अलावा गार्लिक में एलिसिन नाम का कंप्लाउंड होता है जो काफी पावरफुल यौगिक है। इसके अलावा अदरक की बात की जाए तो, अदरक में शक्तिशाली कंपाउंड जिंजरोल के अलावा कई गुण पाए जाते हैं. ये वेट लॉस करने, पीरियड के दौरान होने वाले दर्द में राहत दिलाते है।
क्या चाहिए सामग्री
अचार बनाने के लिए अदरक, लहसुन को बराबर मात्रा में लें और इसकी आधी मात्रा में हरी मिर्च चाहिए होंगी. हम यहां पर 100 ग्राम लहसुन, 100 ग्राम अदरक और 15 ग्राम हरी मिर्च ले रहे हैं. इस तरह से बाकी के इनग्रेडिएंट्स की मात्रा भी कम रहेगी. अगर आप लहसुन, अदरक, हरी मिर्च की मात्रा बढ़ाते हैं, उसी के हिसाब से बाकी मसाले भी बढ़ा दें. मसाले में आपको चाहिए होगी 2 चम्मच सौंफ, दो चम्मच धनिया साबुत, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच नमक, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हींग, आधा कप सरसों का तेल, 2 बड़े नींबू (खटास के लिए), एक चम्मच वाइट विनेगर (ऑप्शनल है, क्योंकि इसे अचार की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए एड करते हैं)
सम्बंधित ख़बरें
Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
जानिए अचार बनाने का तरीका
- अचार बनाने की तैयारी लहसुन की सारी कलियों को छीलकर साफ कर लें. अगर लहसुन बड़े हैं तो आप कलियों के बीच से दो टुकड़े कर सकते हैं।
- हरी मिर्च को धोकर पोंछ लें और बीच से दो हिस्सों में चीरा लगा दें और डंठल हटा दें।
- अदरक को धोकर नमी हटा दें. छिलका हटाने के बाद अदरक को बारीक लंबाई में पतला-पतला काट लें।
- ऐसे बनाकर तैयार करें अचार सबसे पहले आपको सूखा मसाला तैयार करना है. इसके लिए धनिया सीड्स, मेथी, जीरा सौंफ को 2 से 3 मिनट तक सूखा रोस्ट कर लें।
- जब मसाला ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें. आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी राई और कलौंजी भी डाल सकते हैं.
- अब एक बड़े बाउल में कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को डाल दें. इसमें नमक और हल्दी पाउडर डालने के बाद अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 2 घंटे ऐसे ही रखा रहने दें।
- दो घंटे के बाद अगर लहसुन, मिर्च और अदरक से पानी निकला है तो उसे अलग कर दें और इसमें तैयार किए गए मसाले के साथ कश्मीरी लाल मिर्च, हींग, डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब सरसों के तेल को धुआं आने तक गर्म करें और गैस ऑफ करके इसमें तैयार किया गया लहसुन, मिर्च, अदरक डाल दें. सबसे लास्ट में इसमें नींबू का रस डालें. विनेगर चाहे तो डाल सकते हैं, लेकिन टेस्ट पसंद न हो तो रहने दें।
ये भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाएं मल्टीग्रेन चीला की रेसिपी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन
- तैयार किए गए लहसुन-अदरक के मिक्स अचार को एक एयर टाइट कंटेनर में भर लें और दो से तीन दिन की धूप दिखाएं. ये अचार कई महीनों तक खराब नहीं होता है. बस इमसें नमी न लगने दें।
