हलवा और चना बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का दौर जहां पर जारी हैं वहीं पर नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों का महत्व अलग-अलग होता है। नवरात्रि के दौरान वैसे तो फलाहार में साबुदाना के अलावा कई चीजों का सेवन किया जाता है लेकिन नवरात्रि के अष्टमी और नवमी को अलग अनुष्ठान किया जाता है। इस मौके पर 9 देवियों की तरह कन्याओं को भोजन कराया जाता है।
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के मौके पर छोटी कन्याओं की पूजा करके हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। कन्या पूजन के दिन खासतौर से हलवा, पूरी और चने बनाए जाते हैं। इसे माता दुर्गा का सबसे खास प्रसाद माना जाता है। आज हम आपको एकदम मुंह में घुल जाने वाला हलवा और चना बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप फटाफट कन्या पूजन के दिन हलवा बना सकते हैं।
यहां पर रवे का हलवा बनाने की रेसिपी बेहद आसान हैं जो झटपट बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
1- रवा या सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप सूजी कड़ाही में डालें और उसमें इतना घी डाल दें कि सूजी अच्छी तरह से घी में गीली हो जाए। अब सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
2- इसके बाद आप एक कटोरी में 10-12 केसर के रेशे डालकर पानी में भिगो दें। जब केसर पूरी तरह से रंग छोड़ दे तो पानी और रेशे को सूजी में डाल लें। ऊपर से चीनी वाला पानी भी सूजी में डाल दें। यहां पर धीमी आंच पर सूजी को सही से फूलने दें।
3- हलवा गाढ़ा ना रखें इसे पतला ही रखें क्योंकि इससे स्वाद अच्छा लगता है। इसके अलावा हलवे में स्वाद को और अच्छा करने के लिए आप काजू, किशमिश और चिरौंजी डाल सकते है। इस तरह से आपका सूजी का हलवा झटपट से तैयार हो जाता है।
यहां पर प्रसाद में काले चने का भोग कन्याओं को लगाना भी जरूरी होता हैं जिसे हम ऐसे बना सकते है…
1- काले चने बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप काले चने रात में पानी में भिगो दें। सुबह इन चनों को पानी से धोकर उबाल लें।
2-इसके बाद 2-3 सीटी लगाने के बाद चने से पानी निकालकर अलग कर दें।
3- चने को फ्राई करने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच घी या तेल डालें। इसमें जीरा, हींग, 2 कटी हरी मिर्च, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर चने मिला दें।
4- इसके बाद ही चने को आप 5 मिनट तक ऐसे ही पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दें, इसके बाद इसमें ऊपर से थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया डाल दें।