-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Bitter Gourd Pickle At Home With This Easy Recipe
अब कोई नहीं सिकोड़ेगा नाक-मुंह, इस आसान रेसिपी के साथ घर पर बनाएं करेले का अचार
- Written By: दीपिका पाल
करेले को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते है तो आप इसका अचार बना सकते है इसका स्वाद आपको बिल्कुल भी कड़वेपन का अहसास नहीं कराएगा।

करेले का अचार रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Karela Pickle: करेला का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में कड़वापन आ जाता है यानि इसे खाने के लिए नाक-मुंह सिकुड़ने लग जाते है। करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है तो वही पर इसमें कई सारे पोषक तत्व समाए होते है। करेले को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते है तो आप इसका अचार बना सकते है इसका स्वाद आपको बिल्कुल भी कड़वेपन का अहसास नहीं कराएगा। दरअसल करेले में विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो सेहत के लिए अच्छे होते है। चलिए जानते है करेले का अचार बनाने की आसान रेसिपी के बारे में…
जानिए करेले का अचार बनाने की रेसिपी
आप यहां पर इन सामग्रियों के साथ आसान स्टेप्स में रेसिपी बना सकते है जो इस प्रकार है…
क्या चाहिए सामग्री:
सम्बंधित ख़बरें
500 ग्राम करेला
1/2 कप सरसों का तेल
4 छोटी चम्मच राई या पीली सरसों
2 छोटी चम्मच जीरा
2 छोटी चम्मच मैथी दाना
1/4 छोटी चम्मच हींग पाउडर
1 छोटी चम्मच अजवायन
3 छोटी चम्मच नमक
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटी चम्मच सौंफ पाउडर
1/4 छोटी चम्मच काला नमक (ऑप्शनल)
जानिए करेले का अचार बनाने की रेसिपी
1- सबसे पहले करेले को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। दोनों सिरे काटकर फेंक दें। अब करेले को अपनी पसंद के अनुसार लंबे या छोटे टुकड़ों में काट लें।
2- कुछ लोग करेले की कड़वाहट कम करने के लिए उन्हें थोड़ी देर उबालते हैं। आप भी चाहें तो करेले को नमक डालकर पानी में 5-7 मिनट तक उबाल सकते हैं और फिर ठंडा पानी से धोकर पानी निकाल सकते हैं।
3- एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। इसमें राई, जीरा, मैथी दाना और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और सौंफ पाउडर डालकर 30 सेकंड तक भूनें।
4-कढ़ाई में कटे हुए करेले डालकर नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। करेले थोड़े नरम होने चाहिए।
5-गैस बंद कर दें और कढ़ाई को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसमें काला नमक (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) मिलाएं।
6-फिर एक साफ और सूखे कांच के जार में अचार को भरें और जार को अच्छी तरह बंद कर दें। अचार को कमरे के तापमान पर या रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
इन बातों का भी रखें ध्यान
– सरसों के तेल के अलावा आप मूंगफली का तेल या सूरजमुखी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
– आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य मसाले जैसे धनिया पाउडर, अजवाइन आदि भी डाल सकते हैं।
– करेले को काटने के बाद नमक छिड़ककर 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे कड़वाहट कम होगी।
– अगर आप थोड़ी मिठास पसंद करते हैं, तो आप अचार में थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी मिला सकते हैं।
बता दें कि, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, डायबिटीज कंट्रोल में रहता है और इम्युनिटी मजबूत होती है।
Make bitter gourd pickle at home with this easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान
Aug 06, 2026 | 04:45 PMसपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Aug 06, 2026 | 04:42 PMसावन अमावस्या 2026: इस एक दिन खुल सकते हैं भाग्य के बंद दरवाज़े, जानिए स्नान, दान और पितृकर्म का सबसे शुभ समय
Aug 06, 2026 | 04:41 PM96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
Aug 06, 2026 | 04:34 PMRapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च
Aug 06, 2026 | 04:31 PMBSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
Aug 06, 2026 | 04:15 PM1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
Aug 06, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














