गर्मियों में ठंडक घोलेगा सेब से बना शेक, जान लीजिए इसे बनाने की रेसिपी
गर्मी में भरपूर मात्रा में पानी पीने के साथ ही नींबू पानी, लस्सी का सेवन करना चाहिए। सेब की मदद से आप ठंडा-ठंडा पेय बना सकते है जो आसान रेसिपी के साथ होने के अलावा ही स्वाद में भी बेहतर लगता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
May 23, 2025 | 04:47 PM
गर्मियों में बनाएं एप्पल शेक की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर तापमान बढ़ने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। गर्मियों में व्यक्ति को जलन, हीटस्ट्रोक या लू की समस्या हो जाती है। इस मौसम में सेहत के नजरिए से ठंडा पेय लेने की सलाह दी जाती है। गर्मी में भरपूर मात्रा में पानी पीने के साथ ही नींबू पानी, लस्सी का सेवन करना चाहिए।
अगर आप इन पेय पदार्थो के अलावा कुछ नया ट्राई करने का प्लान कर रहे है तो आज हम आपको एक खास तरीके की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद है।
सेब की मदद से आप ठंडा-ठंडा पेय बना सकते है जो आसान रेसिपी के साथ होने के अलावा ही स्वाद में भी बेहतर लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
जानिए कैसे तैयार करें सेब के शेक की रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री :
- 4 सेब- छिलका हटाकर काट लें
- ठंडा दूध- 4 कप
- शहद- 2 से 3 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून
- बर्फ के टुकड़े
- ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
जानिए क्या है इसकी विधि :
- सेब के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालें।
- अब इसमें शहद, इलायची पाउडर और आधा दूध डाल दें।
- इसके बाद अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब बचे हुए दूध और बर्फ के टुकड़े शेक में डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद फिर ब्लेंड करें।
- एप्पल शेक रेडी है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
- ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Make apple shake recipe in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 23, 2025 | 04:47 PM
