Roti Pizza: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं रोटी का पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Roti Pizza Recipe: अगर आप कुछ टेस्टी और आसान बनाना चाहते हैं तो रोटी पिज्जा एक बेहतरीन ऑप्शन है। बची हुई रोटी से सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
रोटी पिज्जा (सौ. एआई)
Healthy Kids Food: अक्सर रात को बनाई गई रोटियां ज्यादा हो जाती हैं जिसे सुबह फेंकने की जगह लोग खाना बेहतर समझते हैं। लेकिन बासी रोटियों को खाने में बच्चे अक्सर नखरे करते हैं। अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो बची हुई रोटियों से उनके लिए स्वादिष्ट पिज्जा बना सकते हैं जो उन्हें खूब पसंद आएगा। इसके साथ ही बची हुई रोटियां भी फेंकनी नहीं पड़ेगी।
आप घर में बची हुई रोटियों से बाजार जैसा शानदार और स्वादिष्ट रोटी पिज्जा तैयार कर सकते हैं। यह न केवल बच्चों की जंक फूड की इच्छा को शांत करेगा बल्कि उन्हें भरपूर पोषण भी देगा और आपके बजट पर भी भारी नहीं पड़ेगा।
सामग्री
रोटी पिज्जा बनाने के लिए आपको किसी विशेष सामग्री की जरूरत नहीं है यह पूरी तरह घर पर उपलब्ध चीजों से तैयार हो जाता है। इसके लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
- 2-3 बची हुई रोटियां
- 2-3 चम्मच पिज्जा सॉस या सामान्य केचप
- 1 कप बारीक कटी हुई सब्जियां (प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और कॉर्न)
- 1/2 कप चीज (ग्रेट किया हुआ)
- स्वाद के लिए ओरगेनो और चिली फ्लैक्स
- तैयारी का पहला चरण: रोटी को बनाएं क्रिस्पी
यह भी पढ़ें:- बच्चे के जन्म के 9 से 12 महीने बाद पिताओं में बढ़ जाता है डिप्रेशन का खतरा, जानें क्या है इसकी मुख्य वजह
पिज्जा का असली स्वाद उसके क्रिस्पी बेस में होता है। रोटी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को हल्का सा सेक लें ताकि वे तवे पर रखने पर आसानी से क्रिस्पी बन जाएं और नीचे से जलने न पाएं। अब एक नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें और उस पर रोटी रखें।
रोटी पिज्जा (सौ. फ्रीपिक)
पिज्जा कैसे बनाएं
तवे पर रखी रोटी के ऊपर समान रूप से 1 से 2 चम्मच पिज्जा सॉस फैलाएं। अब इसके ऊपर अपनी पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर की एक सुंदर परत सजाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा नमक और ओरगेनो छिड़कें। अंत में इसके ऊपर बच्चों की पसंद के अनुसार चीज डालें। ध्यान रहे कि चीज की मात्रा संतुलित हो ताकि वह पिघलकर पूरी रोटी पर अच्छे से सेट हो जाए।
कुकिंग टिप्स
अब तवे पर पिज्जा को किसी ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर करीब 4-5 मिनट तक पकने दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि चीज पूरी तरह पिघल न जाए और रोटी का निचला हिस्सा हल्का क्रिस्पी न हो जाए। एक बार जब चीज पिघलकर सेट हो जाए तो इसे तुरंत प्लेट में निकालें। इसे बच्चों और बड़ों के लिए गरमा-गरम सर्व करें। आप इसे तीखी हरी चटनी या मीठे टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देगा। यह न केवल रोटियों को बचाने का तरीका है बल्कि एक मजेदार और पौष्टिक व्यंजन भी है।
