सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है च्यवनप्राश, घर में इस आसान रेसिपी से करें तैयार
Chyawanprash Recipe In Hindi: बाजार में मिलने वाले च्यवनप्राश में कई बार प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त शक्कर होती है। हम आपको च्यवनप्राश की रेसिपी घर पर बनाने के बारे में बता रहे है जो फायदेमंद होती है।
- Written By: दीपिका पाल
च्यवनप्राश बनाने की आसान रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
How to Make Chyawanprash : सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इस मौसम में संक्रमण जनित बीमारियां और सर्दी-जुकाम के मामले परेशान करते है। सर्दियों में शरीर को गर्माहट, ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता से लड़ने में मददगार च्यवनप्राश होता है। यह आयुर्वेदिक औषधि की तरह होता है जिसका सेवन करना अच्छा होता है। वैसे तो मार्केट में च्यवनप्राश आसानी से मिल जाता है लेकिन कितना शुद्ध होता है इसका पता हमें नहीं होता है।
बाजार में मिलने वाले च्यवनप्राश में कई बार प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त शक्कर होती है। यह सेहत को फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको च्यवनप्राश की रेसिपी घर पर बनाने के बारे में बता रहे है जो फायदेमंद होती है।
क्या चाहिए मुख्य सामग्री
- 1 किलो आंवला
- 500-600 ग्राम गुड़ (स्वाद के अनुसार)
- 4-5 बड़े चम्मच देसी घी
- 4-5 बड़े चम्मच शहद
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 5-6 लॉन्ग
- 10-12 काली मिर्च
- 5-6 इलायची
- 1 चम्मच पिप्पली पाउडर
- 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर
- 1 चम्मचशतावरी पाउडर
- 1 चम्मच सूखे अदरक का पाउडर (सौंठ)
- 2 चम्मच चिरौंजी
- 2 चम्मच किशमिश
जानिए घर पर च्यवनप्राश बनाने का तरीका
- आंवलों को धोकर प्रेशर कुकर में 2 सीटी तक उबालें। जब आंवले नरम हो जाएं, तब उनके बीज निकालकर गूदा अलग कर लें।
- उबले हुए आंवले को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। यदि पेस्ट थोड़ा मोटा रहे तो और अच्छा स्वाद आता है।
- दालचीनी, इलायची, लॉन्ग, काली मिर्च और चिरौंजी को हल्का भूनकर बारीक पीस लें। अब इसमें अश्वगंधा, शतावरी, पिप्पली और सौंठ का पाउडर मिलाएं।
- एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें आंवले का पेस्ट डालकर पकाएं। मध्यम आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी पूरी तरह सूख न जाए और पेस्ट गाढ़ा न हो जाए।
- गूदा पक जाने के बाद इसमें कसा हुआ गुड़ डालें और धीमी आंच पर मिलाते हुए पकाएं। गुड़ पिघलते ही मिश्रण और गाढ़ा होने लगेगा।
- अब इसमें पहले से तैयार मसाले का पाउडर, किशमिश और चिरौंजी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब ही इसमें शहद मिलाएं और आपका शुद्ध,ताजा और पौष्टिक घर का बना च्यवनप्राश तैयार है।
कैसे करें इसका सेवन
अगर आप च्यवनप्राश का सेवन करना चाहते है तो रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच खाना चाहिए। बड़ों के अलावा यह बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बच्चों के लिए आधा चम्मच काफी रहेगा। हल्के गुनगुने पानी के साथ लेते है तो ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
Bakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
ये भी पढ़ें- सावधान! ये है एड्स से जुड़े 6 मिथक, कहीं आप भी तो नहीं करते इन पर यकीन, बदल लें अपनी सोच
जानें च्यवनप्राश को खाने के फायदे
घर के बने इस च्यवनप्राश को खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है।
1- इस च्यवनप्राश में शुद्धता और पौष्टिकता होती है इसलिए इसे खाने से शरीर में इम्यूनिटी का लेवल बढ़ता है।
2-इसका सेवन करने से पाचन और मेटाबोलिज्म लेवल सुधरता है।
3-यह सर्दी-खांसी से बचाता है।
4-च्यवनप्राश एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाता है।
