Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रसोई की इस चीज से बनाएं जायकेदार फ्रेंच फ्राइज, भूल जाएंगे आलू वाले फ्राइज का टेस्ट

पेरी-पेरी फ्राइज, सॉल्टी फ्राइज, चीजी फ्राइज, क्रीमी फ्राइज का नाम तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपने बिना आलू के फ्राइज कभी खाएं अगर नहीं तो आज मशहूर रणबीर बरार के स्टाइल में बेसन के फ्राइज की रेसिपी बता रहे है जो जायके में आपके लिए शानदार होगी।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jul 12, 2024 | 03:01 PM

बेसन की फ्रेंच फ्राइज रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बारिश का मौसम हो या फिर कोई और मौसम इसमें हर कोई फ्राइड खाने के शौकीन होते हैं इसके लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश फ्रेंच फ्राइज होती है इसमें लोग तरह-तरह के एक्सपेरिेमेंट करना पसंद करते है।

इसमें पेरी-पेरी फ्राइज, सॉल्टी फ्राइज, चीजी फ्राइज, क्रीमी फ्राइज का नाम तो आपने सुना होगा लेकिन क्या आपने बिना आलू के फ्राइज कभी खाएं अगर नहीं तो आज मशहूर रणबीर बरार के स्टाइल में बेसन के फ्राइज की रेसिपी बता रहे है जो जायके में आपके लिए शानदार होगी।

आलू के फ्रेंच फ्राइज की जगह आप बनाएं ये टेस्टी फ्राइज

इन स्टेप्स के साथ आप बेसन वाले फ्रेंच फ्राइज बना सकते है जो आपके स्वाद को बढ़ा देते है…

सम्बंधित ख़बरें

BAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा

पुणे: बारामती का 320 कैमरों वाला सुरक्षा प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, पुलिस की सुरक्षा योजना पर प्रशासनिक ब्रेक

विधायक किसन वानखेड़े और भाजपा नेता रडार पर! पालकमंत्री संजय राठौड़ की अनदेखी से महागांव में महा-संग्राम

IPS बनने का सपना देखने वाला कैसे बना ‘कातिल’? एसपी से मांगी थी सलाह, आज गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में जेल में

1- पहले बनाएं फ्रेंच फ्राइज

इसके लिए एक कटोरे में बेसन, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।

  • गाढ़ा और बढ़िया घोल बनाने के लिए बेसन में पहले थोड़ा पानी डालें और फिर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इससे बेसन में बने लंप्स खत्म हो जाएंगे। इसके बाद पानी डालकर उसे पतला करें।
  • इसके बाद, बैटर में तेल डालें। तेल डालना इसलिए जरूरी है, क्योंकि बेसन ड्राई होता है और तेल उसमें नमी बनाने के काम आता है। यह स्वाद भी प्रदान करता है।
  • गाढ़े घोल को कम से कम 30 मिनट के लिए अलग रख दें। यह घोल को सेट होने में मदद करेगा।
  • अब एक पैन को गर्म करें और आंच को धीमा रखें। पैन में इस घोल को डालकर पकने दें। एक तरफ से बेसन पक जाए और सुनहरा हो जाए, तो दूसरी तरफ से भी ऐसे पकाएं।
  • इसके बाद, बेसन को फ्रेंच फ्राइज की तरह स्ट्रिप्स में काट लें। फिर मध्यम गर्म तेल में सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

2- तड़के वाला बनाएं कैचप

  • यहां पर आप तड़के वाला केचप बनाने के लिए बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता को काटकर रख लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें राई डालकर चटकने दें।
  • राई के चटकते ही इसमें हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भून लें। आंच बंद करके उसमें थोड़ा-सा पानी डालें। इससे सारे मसाले इकट्ठा हो जाएंगे।
  • अब इसमें केचप डालकर अच्छी तरह से सभी चीजों को मिलाएं। आपका तड़का केचप तैयार है।
  • तैयार फ्रेंच फ्राइज को तड़के वाले केचप के साथ सर्व करें या खुद अदरक वाली चाय के साथ इसके मजे लें।

Know the recipe to make gram flour french fries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2024 | 03:01 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.