सर्दियों में फूलगोभी से बनाएं ये यूनिक स्वादिष्ट डिश, लाजवाब स्वाद के साथ बन जाएगा आपका दिन
Phool Gobhi Fara Recipe in Hindi: आपको हम आज फूलगोभी के साथ एक नई डिश फूल गोभी फरा की रेसिपी बनाने के बारे में बता रहे है जो स्वाद में अच्छी-अच्छी डिश को पीछे छोड़ देती है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 17, 2026 | 02:19 PM
फूलगोभी फरा रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Gobhi Unique Recipe: सर्दियों के मौसम में कई मौसमी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें मटर के दीवाने कई तरह की डिशेज तैयार करते है तो कई लोग फूलगोभी के साथ नई-नई डिशेज के प्रयोग करते है। अगर आप फूल गोभी की सब्जी खाकर बोर हो गए है इसकी पकौड़ी के अलावा कुछ नया बनाने का ट्राय कर रहे है तो आपको हम आज फूलगोभी के साथ एक नई डिश फूल गोभी फरा की रेसिपी बनाने के बारे में बता रहे है जो स्वाद में अच्छी-अच्छी डिश को पीछे छोड़ देती है।
इसे यहां पर बताई जा रही आसान रेसिपी के साथ आप बना सकते है जो इस प्रकार है।
जानिए फूल गोभी का फरा बनाने का तरीका
कुछ सामग्रियों की मदद से आप फूल गोभी का फरा बना सकती है इसका तरीका बेहद आसान है…
सम्बंधित ख़बरें
Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
क्या चाहिए सामग्री
- 1 मध्यम आकार- फूलगोभी
- बारीक कटा हरा धनिया
- हरी मिर्च
- अदरक का पेस्ट
- जीरा
- हींग
- हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- 2 कप चावल का आटा या गेहूं का आटा
- राई
- कढ़ी पत्ता
- थोड़ा सा तेल
जानिए गोभी का फरा बनाने की रेसिपी
- गोभी का फरा बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को काटकर अच्छे से धुलकर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद इसे पानी से डालकर धुलें और बर्तन में निकालकर छान लें।
- अब कड़ाही में तेल गरम कर इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाकर कद्दूकस की हुई गोभी, अदरक-मिर्च का पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालकर 4-5 भूनें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं फिर गुनगुने पानी की मदद से एक नरम आटा गूंथ लें।
- फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पूरी की तरह बेलें।
- अब इन पूड़ियों में गोभी का तैयार किया गया मिश्रण भरकर थाली में रखें।
- फिर एक बड़े भगोने में पानी उबालने के लिए रखें। फिर उसमें छलनी पर थोड़ा तेल लगाकर फरों को रखकर 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
ये भी पढ़ें- ठंड के दिनों में हर दिन खाएं इन चीज़ों के पराठे, लाजवाब स्वाद के साथ सेहत के …
- इसके बाद सामान्य सब्जी की तरह ग्रेवी बनाकर फरे को इसमें डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- आखिर में हरा धनिया डालकर रोटी-चावल के साथ सर्व करें।
Know phool gobhi fara recipe in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 17, 2026 | 02:18 PM
