Women’s Day Special: इस महिला दिवस घर की लेडीज को दें किचन से आजादी! बनाएं ये 3 शानदार डिशेज
International Women's Day: महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सराहने का खास अवसर है। ऐसे में घर की महिलाओं को किचन से थोड़ा ब्रेक देना और उनके लिए कुछ खास बनाना दिन को और भी यादगार होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
पुरुष खाना बनाते हुए महिला दिवस पर (सौ. फ्रीपिक)
Women’s Day Special: 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल शुभकामनाओं का दिन नहीं है बल्कि यह मौका है उन महिलाओं के प्रति कद्र जताने का जो साल के 365 दिन बिना रुके हमारे घर और रसोई को संभालती हैं। इस बार उन्हें रसोई से छुट्टी दें और अपने हाथों के स्वाद से उनका दिन यादगार बनाएं।
अक्सर हम महिलाओं को उपहार में कपड़े या गहने देते हैं लेकिन उनके लिए सबसे कीमती तोहफा होता है थोड़ा सा आराम और ढेर सारा प्यार। साल भर आपके स्वाद का ख्याल रखने वाली महिलाओं के लिए इस विमेंस डे पर किचन की जिम्मेदारी आप संभालें। अगर आप कुकिंग में एक्सपर्ट नहीं हैं तब भी चिंता की बात नहीं। आज हम आपको ऐसी आसान डिशेज बनाना बताएंगे जो आसानी से बन जाएगी।
क्रीमी फ्रूट कस्टर्ड
दोपहर के खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए तो दिन बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Tripti Dimri Inspired Looks: इस समर तृप्ति डिमरी के इन स्टाइलिश आउटफिट्स से लें फैशन इंस्पिरेशन
Face Pack For Pigmentation: झाइयों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेंगे ये 5 होममेड फेस पैक
Acharya Prashant: सफलता का असली मंत्र बताते हैं आचार्य प्रशांत, जानें क्या कहते हैं IITian मोटिवेशनल स्पीकर
कैसे बनाएं
दूध को उबालें और उसमें चीनी व कस्टर्ड पाउडर का घोल मिलाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें। इसमें उनकी पसंद के फल जैसे अनार, सेब और अंगूर काटकर डालें।
इसे कम से कम 2 घंटे फ्रिज में रखने के बाद सर्व करें। इसकी ठंडक और मिठास उनके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।
इंस्टेंट पनीर सैंडविच
शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और हेल्दी।
पनीर सैंडविच (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Women’s Day: छोटी-छोटी तकलीफों को कर रहे हैं इग्नोर? जानिए वो बीमारियां जिनका महिलाओं को है सबसे ज्यादा खतरा
कैसे बनाएं
पनीर को कद्दूकस करें, उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, हरा धनिया और थोड़ी काली मिर्च-नमक मिलाएं। ब्रेड स्लाइस के बीच में इस फिलिंग को भरें और मक्खन लगाकर तवे पर सुनहरा होने तक सेंकें।
इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। यह बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही लाजवाब।
शाही मखाना चाट
अगर वे डाइट को लेकर सतर्क हैं तो यह बेस्ट है।
कैसे बनाएं
मखानों को हल्के घी में कुरकुरा होने तक भून लें। इसमें बारीक कटा टमाटर, प्याज, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं।
अंत में ऊपर से थोड़ा बारीक सेव या अनार दाना डालें। यह एक शानदार गिल्ट-फ्री स्नैक है।
खाना बनाने के बाद एक बात का विशेष ध्यान रखें किचन को साफ करके ही बाहर आएं। बिखरा हुआ किचन उनकी मेहनत बढ़ा देगा इसलिए पूरी जिम्मेदारी निभाएं। आपका यह छोटा सा प्रयास उनके लिए किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा कीमती होगा।
