पनीर टिक्का बनाने का तरीका(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: नया साल में मात्र 4 दिन बचे हैं और इसे लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में आप भी घर पर शानदार पार्टी आयोजित कर रहे हैं और इस मौके पर कुछ टेस्टी स्नैक बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको मिनटों में बनने वाली स्वादिष्ट डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फटाफट बना सकते हैं।
न्यू ईयर पर आप स्नैक में पनीर टिक्का बना सकते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
बनाने की सामग्री
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
बनाने का तरीका
पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर के क्यूब्स में बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
इसके बाद शिमला मिर्च और प्याज के भी बड़े क्यूब्स काटें।
फिर एक बाउल में दही डालें और उसे फेंटकर स्मूद करें।
अब उसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं।
फिर गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद उसमें हल्दी पाउडर डालें।
इसके बाद दही के डालें। फिर उसमें पनीर, प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़े मिश्रण में कोट कर मैरिनेट करें।
अब उन्हें थोड़ी देर तक फ्रिज में रख दें। फिर आप ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर 6-8 मिनट तक प्रीहीट करें।
इसके बाद टिक्के को तेल से चिकना करें। फिर लकड़ी स्कीवर्स यूज करें और पहले उसे 15 मिनट ठंडे पानी में भिगोएं।
अब एक स्कीवर्स पर मैरिनेट किया पनीर, प्याज और शिमला मिर्च सही तरीके से लगाएं।
फिर एल्यूममिनियम फॉयल पर रखकर टिक्का पर ब्रश की मदद से मक्खन लगाएं और 10 मिनट तक ओवन में रखें।
अब पनीर के किनारे गोल्डन ब्राउन पकाएं। फिर टिक्का प्लेट में रख लें और ऊपर से चाट मसाला डालें।
बस अब तैयार पनीर टिक्का का आनंद लें।