मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप! इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला ‘DANGER’ लिखा टिश्यू पेपर, जांच में जुटी एजेंसियां
IndiGo Flight Threat Note: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में 'डेंजर' लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान की गहन तलाशी ली।
- Written By: आकाश मसने
Tissue Paper Threat on IndiGo Flight: देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं, जब इंडिगो की एक फ्लाइट के भीतर संदिग्ध स्थिति में एक टिश्यू पेपर बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला था, जिस पर अंग्रेजी में ‘DANGER’ (खतरा) लिखा हुआ था।
सफाई के दौरान हुआ खुलासा
यह घटना उस वक्त सामने आई जब मुंबई एयरपोर्ट पर विमान अपनी अगली उड़ान के लिए तैयार हो रहा था और ग्राउंड क्रू द्वारा उसकी रूटीन सफाई और चेकिंग की जा रही थी। जैसे ही टॉयलेट में रखे टिश्यू पेपर पर ‘डेंजर’ शब्द लिखा पाया गया, कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट सुरक्षा टीम को दी।
सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया। देखते ही देखते विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता (BDDS) और खोजी कुत्तों की टीम पहुंची। विमान के हर कोने, कार्गो एरिया और सीटों की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
घंटों चली गहन जांच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली और इसे किसी की ‘शरारती हरकत’ करार दिया।
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV खंगाल रही पुलिस
भले ही जांच में कुछ नहीं मिला, लेकिन मुंबई पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विमान सुरक्षा के साथ इस तरह का मजाक यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकता है और पैनिक पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र प्रशासन में बड़ा फेरबदल, तुकाराम मुंढे का 24वां तबादला, 10 IAS अफसरों की नई नियुक्तियां, देखें सूची
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब उन यात्रियों की सूची तैयार की जा रही है जिन्होंने पिछली उड़ान के दौरान विमान का इस्तेमाल किया था। पुलिस एयरपोर्ट और विमान के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विमान में यह टिश्यू पेपर किसने छोड़ा था। फिलहाल, मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन पूरी तरह सामान्य है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी यात्रियों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है।
