पनीर पसंदा(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Paneer Pasanda Recipe: अक्सर लोग वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाने की सोचते हैं। लेकिन कई बार लोगों को समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं। ऐसे में हम आपको एक स्वादिष्ट रेसिपी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं।
अगर आप घर में कोई खास मौके के लिए पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो आप पनीर पसंदा ट्राई कर सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट होता है और घर आए मेहमानों को काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं, इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं कि पनीर पसंदा को घर में कैसे बनाएं….
बनाने की सामग्री
काजू का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
कसूरी मेथी- 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर- 1/2 टीस्पून
गरम मसाला- 1/4 टीस्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टीस्पून
पनीर-250 ग्राम
टमाटर प्यूरी-1 कप
जीरा पाउडर-1 टीस्पून
मलाई क्रीम-1/2 कप
इलायची-2
तेज पत्ता-1
प्याज-2
लहसुन की कलियां- 5
अदरक-1/2 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुईं
लाल मिर्च पाउडर-1/2 टीस्पून
स्वादानुसार नमक
तेल जरूरत के अनुसार
फुड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बनाने का तरीका
पनीर पसंदा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें और उसे करीब 10 मिनट के लिए पानी में डालकर छोड़ दें।
इससे प्याज आंखों में कम लगेगा। इसके बाद भीगे हुए प्याज को मिक्सी में डालें। इस बीच पनीर को टुकड़ों में काट लें।
साथ ही उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें।
इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसे गर्म करें। उसके कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर गोल्डन फ्राई कर लें।
फिर दूसरे पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। उसमें तेज पत्ता और बड़ी इलायची डालें।
साथ तैयार किया हुआ अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालकरल कुछ देर पकाएं।
जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे, तो उसमें टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से पका लें।
फिर इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिक्स करें। इसके बाद ग्रेवी में लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं और उसे एक मिनट तक पकाएं।
अब ग्रेवी में 2 कप पानी डालकर 5 मिनट उबालने दें। इसके बाद ग्रेवी में कसूरी मेथी और पनीर के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
फिर आखिर में पनीर में मलाई डालकर 2 मिनट तक और पकाएं। बस अब आपका टेस्टी पनीर पसंदा बनकर तैयार है।