मकर संक्रांति पर बनाएं खजूर की बर्फी, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे फायदे, जानें रेसिपी
मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके पर कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आप खजूर की बर्फी बना सकते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
खजूर की बर्फी बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके पर अक्सर घरों में कुछ स्पेशल बनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक टेस्टी स्वीट डिश बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में बना सकते हैं।
मकर संक्रांति के मौके पर आप खजूर की बर्फी बना सकते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं, इसे मकर संक्रांति के शुभ मौके पर घर आए मेहमानों को भी चखा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
खजूर की बर्फी बनाने की सामग्री
500 ग्राम खजूर
1 कप दूध
2-3 बड़े चम्मच घी
50 ग्राम ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच नारियल (ग्रेट किया हुआ)
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
खजूर की बर्फी बनाने का तारीका
खजूर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को धोकर बीज निकाल लें।
इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कटे हुए खजूर को मिक्सर में पीसकर एक चिकना पेस्ट बनाएं।
यदि पेस्ट गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा सा दूध और मिला लें। फिर एक पैन में घी गरम करें।
अब उसमें खजूर का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते अच्छे से पकाएं।
फिर जब पेस्ट गाढ़ा होने लगे तो, उसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डाल दें।
साथ ही आप नारियल का बुरा मिक्स कर दें।
इसके बाद जब मिश्रण गाढ़ा और एकदम सेट हो जाए, तो इसे एक थाली में निकालकर चम्मच से फैलाएं।
अब ऊपर से नारियल का बुरा छिड़कें। फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
बस इसे अब अपने मनचाहा अनुसार कट कर लें और आनंद लें।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
खजूर के फायदे
खजूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
इसमें आयरन की भी अधिका मात्रा होती है, जो बाल को भी लाभ पहुंचता है।
साथ ही इसके सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर में भी सुधार होती और खू की कमी कम होती है।
वहीं शुगर पेशेंट जिन्हें मीठे की क्रेविंग होती है, उसके लिए खजूर फायदेमंद होता है।
इसके अलावा खजूर में मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी ठीक मात्रा में होता है जो मेमोरी पावर को भी बढ़ाते हैं।
