सुबह तक पेट पूरी तरह साफ करेंगे ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत राहत, जानिए
Herbal Drinks in Hindi : इन हर्बल ड्रिंक्स का सेवन नियमित रूप से करने से मन स्थिर होता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। याद रखें, इन हर्बल पेय पदार्थों का इस्तेमाल सिर्फ रात के वक्त ही करें।
- Written By: दीपिका पाल
हर्बल ड्रिंक्स (सौ.सोशल मीडिया)
Herbal Detox Drinks Recipe: अक्सर रात में खाना ज्यादा खाने के बाद सुबह के समय पेट अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पूरे दिन पेट में दर्द और शरीर में एनर्जी की कमी होती है। थकान महसूस होती है और कुछ भी खाने पर गैस की समस्या हो जाती है। पेट को अच्छी तरह साफ करने और कब्ज, अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ हर्बल ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
इन हर्बल ड्रिंक्स का सेवन नियमित रूप से करने से मन स्थिर होता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। याद रखें, इन हर्बल पेय पदार्थों का इस्तेमाल सिर्फ रात के वक्त ही करें।
इन कारणों से होता है पेट गड़बड़
रात के समय ज्यादा खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है इससे बचने की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञ देते है। अक्सर ज्यादा मसालेदार खाना, देर वक्त खाना, कम पानी पीना, खाना खाने के बाद तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाना, और ज्यादा सूखा खाना भी पेट साफ न होने की समस्या का कारण होते हैं। ये आंतों में विषाक्त पदार्थों को बढ़ा देता है और गंदे बैक्टीरिया आंतों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आंतों और पेट में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं, इसलिए पेट को साफ रखना बहुत जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
इन आयुर्वेदिक चीजों का करें सेवन
पेट साफ करने के लिए वैसे तो कई दवाईयां डॉक्टर बताते है लेकिन आयुर्वेदिक चीजों के सेवन से भी पेट साफ हो सकता है। इसके लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते है।
आयुर्वेद में रात के वक्त कुछ ऐसे मिश्रण पीने की सलाह दी जाती है जो वात दोष को नियंत्रित करते हैं और आंतों को साफ करने में मदद भी करते हैं। इसके लिए रात को गुनगुने पानी में एक चम्मच घी डालकर पीने से आराम मिलेगा। इससे पेट में जमा गंदगी साफ होगी। घी आंतों में चिकनाई लाता है। हालांकि मधुमेह और दिल संबंधी बीमारियों के रोगी घी की मात्रा कम लें।
सौंफ, जीरा और अजवाइन का काढ़ा भी पेट साफ करने में मदद करता है। किचन में मौजूद इन तीनों चीजों का काढ़ा बनाकर गुनगुना होने पर सेवन करें। ये पेट की पाचन शक्ति को बढ़ाता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो कब्ज को तोड़कर पेट को साफ करती है और सौंफ पेट में होने वाली जलन को कम करता है।
पेट साफ करने में अदरक का पानी भी सहायक होता है। अदरक का पानी पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है और सुबह हल्का और आरामदायक महसूस होता है। अदरक को पानी में उबालकर दे सकते हैं और इसके साथ हल्की दालचीनी से स्वाद बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में किस समय खानी चाहिए मूली
अरंडी का तेल और गुनगुना पानी का सेवन जिद्दी से जिद्दी कब्ज को तोड़ने का रामबाण तरीका है। इसे रात के समय लेने के बाद कुछ समय तक टहलें। गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस तेल के सेवन से बचें।
–आईएएनएस
