सर्दियों में मूली खाने का सही समय
मूली सर्दियों के समय मिलने वाली एक बेहतरीन सब्जी है जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। इसे खाने से पाचन सही रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है।
मूली
All Source: Freepik
सर्दियों में मूली सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाने का काम करती है।
पोषक तत्व
इसमें विटामिन सी, बी 6, नियासिन, फोलेट, आयरन, फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं।
पाचन दुरुस्त
इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन भी सही रहता है।
वजन कंट्रोल
सर्दियों में इसे खाने से खून की कमी दूर हो सकती है और वजन नियंत्रित रहता है।
कब नहीं खाएं
एक्सपर्ट्स के अनुसार कभी भी खाली पेट और रात को मूली नहीं खानी चाहिए।
कब खाएं
सर्दियों में मूली का सेवन अक्सर दोपहर के समय खाने के वक्त कर सकते हैं।
कैसे खाएं
कच्ची मूली के अलावा आप इसे पकाकर सब्जी या पराठे के रुप में खा सकते हैं।
परामर्श
मूली की तासीर गर्म होती है इसलिए कुछ लोगों को मूली खाने से परहेज करना चाहिए।

